केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने कोयंबटूर में पुनर्गठित भारतीय वन्य जीव संस्थान सोसाइटी की 28वीं बैठक की अध्यक्षता की
नई दिल्ली ( विवेक ओझा) : भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्लूआईआई) सोसाइटी की 28वीं बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा डब्ल्यूआईआई (डब्लूआईआई) सोसाइटी के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र यादव ने सेंट्रल…

नई दिल्ली ( विवेक ओझा) : भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्लूआईआई) सोसाइटी की 28वीं बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा डब्ल्यूआईआई (डब्लूआईआई) सोसाइटी के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र यादव ने सेंट्रल एकेडमी फॉर स्टेट फॉरेस्ट सर्विस (सीएएसएफओएस), कोयंबटूर में की। इस वर्ष अप्रैल में पिछले नामांकित सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद, तीन साल के कार्यकाल के लिए हाल ही में हुए इसके पुनर्गठन के बाद डब्ल्यूआईआई सोसाइटी की यह पहली बैठक है।
सोसाइटी को संबोधित करते हुए श्री यादव ने भारत की जैविक विरासत के संरक्षण में वैज्ञानिक अनुसंधान की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने डब्ल्यूआईआई के अनुसंधान, प्रशिक्षण और नीति-सहायता ढांचों को 'विकसित भारत @ 2047' के राष्ट्रीय ब्लूप्रिंट के साथ पूरी तरह जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की वन्यजीव प्रबंधन की चुनौतीपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए संस्थान के रोडमैप में मानव-वन्यजीव संघर्ष के समाधान, प्रौद्योगिकी-आधारित प्रबंधन और क्षमता निर्माण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
बैठक के दौरान, डब्ल्यूआईआई के निदेशक और सोसाइटी के सदस्य-सचिव डॉ. जी.एस. भारद्वाज ने संस्थान की स्थापना के बाद से इसकी ऐतिहासिक उपलब्धियों का विवरण दिया, साथ ही इसकी वर्तमान संस्थागत प्राथमिकताओं का मूल्यांकन भी प्रस्तुत किया। निदेशक ने पिछली बैठक के निर्णयों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी पेश की, जिसमें हाल ही में आयोजित पूर्व निदेशकों की बैठक से निकले रणनीतिक परिणामों और प्रमुख सुझावों को रेखांकित किया गया।
इस बैठक में नए नामांकित और पदेन सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जिनमें सांसद श्री अतुल गर्ग और गुजरात के राज्य मंत्री (वन और पर्यावरण) श्री प्रवीन माली शामिल थे। इसके अलावा, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों, प्रतिष्ठित गैर-आधिकारिक वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों और संरक्षणवादियों के साथ-साथ पूर्वोत्तर, पूर्वी, पश्चिमी, दक्षिणी, उत्तरी और मध्य भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्यों के प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल हुए।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
