द इंडियन व्यू

केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर

ऋषिकेश : केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे ऋषिकेश और हरिद्वार के धार्मिक, सांस्कृतिक और स्वास्थ्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे।…

Ragwendra P Singh
January 21, 2026
2 min read
केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर

ऋषिकेश : केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे ऋषिकेश और हरिद्वार के धार्मिक, सांस्कृतिक और स्वास्थ्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।

 

गृहमंत्री शाह अपने दौरे के पहले दिन बुधवार दोपहर को ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम स्थित गीता भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे गीता प्रेस की ओर से प्रकाशित प्रतिष्ठित मासिक पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक के विमोचन समारोह को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 02:45 बजे आयोजित किया जाएगा। गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और नैतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार में एक सदी से अधिक समय से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

 

इसके बाद 22 जनवरी को शाह हरिद्वार में सुबह 10 बजे पतंजलि योगपीठ, महर्षि दयानंद ग्राम, हरिद्वार में पतंजलि इमरजेंसी एवं क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात सुबह 10:45 बजे शाह गायत्री तीर्थ शांतिकुंज पहुंचकर ‘अखंड ज्योति’ के दर्शन करेंगे। दौरे के अंतिम चरण में वे सुबह 11:15 बजे हरिद्वार के बैरागी द्वीप में गायत्री परिवार द्वारा आयोजित माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी एवं अखंड दीप शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित ‘शताब्दी वर्ष समारोह 2026’ में सहभागिता करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।