केंद्रीय गृह मंत्री शाह रांची से दिल्ली रवाना, भाजपा नेताओं को दिए कई टिप्स
रांची : झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शाम को दिल्ली लौट गए। इस दौरान एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और रक्षा राज्य मंत्री संजय…

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शाम को दिल्ली लौट गए। इस दौरान एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
दिल्ली लौटने से पूर्व पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने के अलावा अमित शाह ने प्रदेश भाजपा के सभी बड़े नेताओं से भी मुलाकात की। इस दौरान शाह
ने उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश और टास्क भी दिए। हालांकि ये दिशा-निर्देश क्या हैं। इनके अभी जानकारी नहीं हो पायी है।
रांची के एक निजी होटल में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक समाप्त होने के बाद अमित शाह ने प्रदेश भाजपा के चार नेताओं से भी मुलाकात की। इनमें बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, चंपाई सोरेन और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह शामिल थे। लगभग एक घंटे की इस मुलाकात में प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और राज्य सरकार के कामकाज पर चर्चा हुई। इस क्रम में अमित शाह ने चारों नेताओं को आवश्यक सुझाव देने के साथ राजनीतिक दिशा देने का काम किया। इसके अलावा संगठन की मजबूती के लिए मिलकर काम करने पर भी जोर दिया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को कुछ आवश्यक राजनीतिक टिप्स भी दिए।
उल्लेखनीय है कि बुधवार की रात रांची पहुंचने पर अमित शाह से नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, रवींद्र राय, आदित्य साहू, नवीन जायसवाल, मनोज सिंह, रामचंद्र चंद्रवंशी और जीतू चरण राम ने मुलाकात की थी।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
