केंद्र सरकार ने तमिलनाडु में 1012 करोड़ रुपये से अधिक के संयुक्त निवेश से दो ई.एम.सी. को मंजूरी दे दी
चेन्नई ( इंडियन व्यू टीम) : केंद्र सरकार ने तमिलनाडु में 1012 करोड़ रुपये से अधिक के संयुक्त निवेश से दो इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्लस्टर (ई.एम.सी.) को मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य राज्य के इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण…

चेन्नई ( इंडियन व्यू टीम) : केंद्र सरकार ने तमिलनाडु में 1012 करोड़ रुपये से अधिक के संयुक्त निवेश से दो इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्लस्टर (ई.एम.सी.) को मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य राज्य के इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण तंत्र को मजबूत करना और इस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत के प्रयासों को और आगे बढ़ाना है। यह घोषणा केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कल लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में की।
दोनों क्लस्टर मनल्लूर और पिल्लपाइक्कम में विकसित किए जाएंगे। मनल्लूर ईएमसी 474.3 एकड़ में फैला होगा और इसकी परियोजना लागत 587.47 करोड़ रुपये है, जबकि पिल्लपाइक्कम ई.एम.सी. 379.3 एकड़ में विकसित होगा और इसमें 424.55 करोड़ रुपये का निवेश होगा।
सरकार ने कहा कि उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना – पी.एल.आई., प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के लिए उदार बनाएं गए नियमों, कर सुधारों और श्रम सुधारों से पिछले एक दशक में भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन 2014-15 के लगभग 1.9 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2025-26 में लगभग 13.11 लाख करोड़ रुपये हो गया है। मोबाइल फोन उत्पादन में तीस गुना से अधिक की वृद्धि हुई है और यह 6.27 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि निर्यात 2.59 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
उद्योग के अनुमानों के अनुसार, भारत अब घरेलू स्तर पर बिकने वाले लगभग 99.2 प्रतिशत मोबाइल फोन का निर्माण करता है और यह क्षेत्र लगभग 25 लाख लोगों को रोजगार प्रदान करता है। तमिलनाडु देश के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण केंद्रों में से एक के रूप में उभरा है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
