कुवैत में मिसाइल का मलबा गिरने से तमिलनाडु के मजदूर की मौत, परिवार ने लगाई मदद की गुहार
रामनाथपुरम : ईरान-इज़राइल युद्ध के बीच कुवैत में हुए एक दर्दनाक हादसे में तमिलनाडु के एक भारतीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 36 वर्षीय संथाना सेल्वम के रूप में हुई है, जो पिछले लगभग 10 वर्षों से कुवैत में…

रामनाथपुरम : ईरान-इज़राइल युद्ध के बीच कुवैत में हुए एक दर्दनाक हादसे में तमिलनाडु के एक भारतीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 36 वर्षीय संथाना सेल्वम के रूप में हुई है, जो पिछले लगभग 10 वर्षों से कुवैत में इलेक्ट्रिशियन के तौर पर कार्यरत थे।
जानकारी के अनुसार, रामनाथपुरम जिले के मुदुकुलथूर के पास स्थित अनिकुरुंधन गांव के निवासी संथाना सेल्वम एक इंजीनियरिंग जनरल ट्रेडिंग और कॉन्ट्रैक्टिंग कंपनी में काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर वह रह रहे थे, वहां युद्ध के दौरान दागी गई एक मिसाइल का मलबा आकर गिरा, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की खबर जैसे ही उनके परिवार और गांव वालों को मिली, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पत्नी कौसल्या, एक बेटे और एक बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।
पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। परिजनों ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर संथाना सेल्वम के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने और परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
स्थानीय प्रशासन ने परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। ---------------
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
