कुलपति इलेवन ने जीता लखनऊ विश्वविद्यालय क्रिकेट कप
लखनऊ। कुलपति इलेवन ने लखनऊ विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के तत्वाधान में आयोजित लखनऊ विश्वविद्यालय क्रिकेट कप के मुकाबले में प्रति कुलपति इलेवन को 21 रन से मात दी। लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे पवेलियन ग्राउंड पर कुलपति…

लखनऊ। कुलपति इलेवन ने लखनऊ विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के तत्वाधान में आयोजित लखनऊ विश्वविद्यालय क्रिकेट कप के मुकाबले में प्रति कुलपति इलेवन को 21 रन से मात दी। लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे पवेलियन ग्राउंड पर कुलपति इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 6 विकेट पर 127 रन बनाए।

टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज अजय कुमार आर्य और एसए अल्वी ने दूसरे विकेट के लिए ताबड़तोड़ 86 रन जोड़े । सलामी बल्लेबाज अजय कुमार आर्य ने 49 गेंदों में नौ चौकों की मदद से सर्वाधिक 57 रन बनाए। एसए अल्वी ने 24 गेंद पर चार चौकों की मदद से 31 रन का योगदान दिया।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रति कुलपति की टीम 15 ओवर में 106 रन ही बना पाई। टीम से सबसे ज्यादा आशुतोष ने 45 रन बनाए। मैच के बाद भूगोल विभाग के विभाग अध्यक्ष एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रोफेसर दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने विजेता टीम एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
इस मैच में प्रो. अजय आर्य को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा एसए अल्वी को बेस्ट बैट्समैन, राहुल पांडेय को बेस्ट फील्डर, विनीत कुमार को बेस्ट बॉलर, राजीव मनोहर को बेस्ट ऑलराउंडर और आशुतोष को बेस्ट विकेटकीपर का अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। लविवि कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
