कुराकाओ : छोटे देश की बड़ी सफलता – विश्व कप में जगह बनाने का अनोखा कारनामा
भारत की जनसंख्या करीब 150 करोड़ है, लेकिन बावजूद इसके भारतीय फुटबॉल टीम अगले साल खेले जाने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। दुनिया का एक छोटा सा देश, जिसकी जनसंख्या महज डेढ़ लाख है, ने इतिहास रचते हुए फ़ुटबॉल…

भारत की जनसंख्या करीब 150 करोड़ है, लेकिन बावजूद इसके भारतीय फुटबॉल टीम अगले साल खेले जाने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। दुनिया का एक छोटा सा देश, जिसकी जनसंख्या महज डेढ़ लाख है, ने इतिहास रचते हुए फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।
कुराकाओ ने जमैका के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेलते हुए पहली बार विश्व कप क्वालीफाई किया। इस सफलता के साथ, कुराकाओ अब सबसे कम आबादी वाला देश बन गया है, जो फ़ीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगा। देश की केंद्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, जनवरी तक इसकी कुल जनसंख्या केवल 156,115 थी।
इससे पहले सबसे कम आबादी वाला विश्व कप क्वालीफायर आइसलैंड था, जिसकी 2018 में रूस में खेले गए विश्व कप के समय जनसंख्या लगभग साढ़े 3 लाख थी। कुराकाओ ने कॉनकाकाफ क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और ग्रुप बी में 12 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, बिना कोई मैच हारे।

यह उपलब्धि नीदरलैंड के अनुभवी कोच डिक एडवोकाट की अनुपस्थिति के बावजूद हासिल की गई, जिन्होंने पारिवारिक कारणों से टीम के साथ नहीं रह सके।
78 वर्षीय एडवोकाट पहले नीदरलैंड की राष्ट्रीय टीम के कप्तान रह चुके हैं और उन्होंने दक्षिण कोरिया, बेल्जियम और रूस जैसी टीमों का कोचिंग अनुभव भी प्राप्त किया है। कुराकाओ ने साबित कर दिया कि फुटबॉल में सफलता केवल बड़ी जनसंख्या या विशाल संसाधनों से तय नहीं होती—हौसला, रणनीति और टीमवर्क भी बड़े कारक हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
