कुमाऊं विवि के इतिहास में पहली बार दीक्षांत समारोह में शाामिल हाेंगी राष्ट्रपति
नैनीताल : वर्ष 1972 में स्थापित कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के लिए आगामी 4 नवंबर काे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का दौरा प्रस्तावित है। अगर राष्ट्रपति इस दीक्षांत समाराेह में शामिल हाेती हैं ताे महाविद्यालय के…

नैनीताल : वर्ष 1972 में स्थापित कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के लिए आगामी 4 नवंबर काे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
का दौरा प्रस्तावित है। अगर राष्ट्रपति इस दीक्षांत समाराेह में शामिल हाेती हैं ताे महाविद्यालय के 53 वर्ष के इतिहास में ऐसा पहली बार हाेगा।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान रावत ने सोमवार को एक पत्रकार वार्ता में बताया कि कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के लिए
राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मु के 4 नवंबर काे अपराह्न 3 बजे आने का कार्यक्रम प्राप्त हुआ है। उनके साथ ही प्रदेश के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस समारोह को भव्य तरीके से आयोजित करने के लिए विश्वविद्यालय की पूरी टीम लगी हुई है।
प्रो. रावत ने बताया कि विश्वविद्यालय अपने इतिहास में पहली बार वर्ष 2024 के सत्र में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को उनकी डिग्रियां बिना आवेदन के घर बैठे उनके घर भेज चुका है और वर्तमान 2025 सत्र के उत्तीर्ण 16 हजार से अधिक विद्यार्थियों की डिग्रियां भी छपने के लिए जा चुकी हैं। दीक्षांत समारोह के 2 माह के भीतर सभी को उनकी डिग्रियां उनके घर भेज दी जाएंगी। बताया कि दीक्षांत समारोह में अर्थशास्त्र व हिंदी विषयों में तीन डीलिट सहित कुल 234 शोधार्थियों को उपाधियां और 90 पदक भेंट किये जाएंगे। पदक विजेताओं में 60 फीसद छात्राएं हैं। इस वर्ष मानद उपाधियां दिये जाने की संभावना कम है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
