द इंडियन व्यू

किस्मत बनाम कौशल : भारत का 20 टॉस हारने का अविश्वसनीय रिकॉर्ड

अगर आप क्रिकेट के फैन हैं तो 19 नवंबर 2023 की तारीख शायद आपके दिमाग में आज भी ताज़ा होगी। उस दिन वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में टीम इंडिया को करारी हार मिली थी और ऑस्ट्रेलिया विजेता बना था। उस मैच में भारत सिर्फ ट्रॉफी ही…

Ragwendra P Singh
December 3, 2025
2 min read

अगर आप क्रिकेट के फैन हैं तो 19 नवंबर 2023 की तारीख शायद आपके दिमाग में आज भी ताज़ा होगी। उस दिन वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में टीम इंडिया को करारी हार मिली थी और ऑस्ट्रेलिया विजेता बना था।

उस मैच में भारत सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं गंवाया था, बल्कि टॉस के मोर्चे पर भी नाकामी ने एक ऐसा अध्याय खोल दिया था, जो दो साल से ज़्यादा समय बीत जाने के बाद भी समाप्त नहीं हुआ है।

दरअसल, वर्ल्ड कप फाइनल में टॉस हारने के बाद से भारत के लिए सिक्का जैसे एक ही तरफ गिरने लगा है—वह भी विपक्ष के पक्ष में! वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का आखिरी जीता हुआ टॉस वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ था। उसके बाद से टॉस के मामले में किस्मत लगातार भारत से रूठी हुई है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि कप्तान बदलते गए, लेकिन नतीजा एक जैसा ही रहा।

साभार : गूगल

वर्ल्ड कप फाइनल के बाद जब शुभमन गिल ने वनडे कप्तानी संभाली, उनकी दबी-कुचली उम्मीदें भी टॉस जीतकर नहीं उठ पाईं। अब कमान केएल राहुल के हाथों में है, पर किस्मत उनके साथ भी वही पुराना खेल खेल रही है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी तीन मैचों की सीरीज़ के पहले दो वनडे में भी राहुल टॉस हार चुके हैं।

इसके साथ ही वनडे इंटरनेशनल में भारत की लगातार 20वीं टॉस हार दर्ज हो चुकी है—जो अपने आप में एक अविश्वसनीय वर्ल्ड रिकॉर्ड है। हैरानी की बात यह है कि वैज्ञानिक तौर पर अगर किसी सिक्के को एक लाख बार उछाला जाए तो भी लगातार इतने टॉस हारने की संभावना बेहद दुर्लभ मानी जाती है।

इसलिए क्रिकेट फैंस इसे सिर्फ “कर्म” या “किस्मत” ही मान सकते हैं, जो फिलहाल भारत के साथ टॉस के समय नहीं है—चाहे कप्तान कोई भी हो।

लेकिन इस कहानी में एक सकारात्मक मोड़ भी है। टॉस हारने की यह विचित्र सिलसिला जारी रहने के बावजूद भारतीय टीम ने इस अवधि में बेहतरीन क्रिकेट खेला है और कई मैच जीते हैं।

इतना ही नहीं, एक बड़ा आईसीसी खिताब—आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में न्यूजीलैंड को हराकर अपने नाम किया। हालांकि, बीच-बीच में कुछ मुकाबलों में टॉस न जीतना टीम को महसूस भी हुआ।

संक्षेप में, भारत का यह टॉस-संघर्ष क्रिकेट के इतिहास में एक अनोखा अध्याय बन चुका है—जहाँ मैदान पर जीत और किस्मत का रिश्ता बिल्कुल अलग-अलग दिशाओं में चलता नजर आता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

काधे-बंथिया की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में बनाई जगह

भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया की जोड़ी ने एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ जीतकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027' में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।

आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब

उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।