किश्तवाड़ में आतंकवादियों की तलाश के लिए सेना के हेलीकॉप्टर तैनात
किश्तवाड : किश्तवाड़ जिले के ऊपरी इलाकों में छिपे आतंकवादियों के एक समूह की तलाश के लिए सोमवार को सेना के हेलीकॉप्टरों को लगाया गया है। यह अभियान रविवार को चत्रू सेक्टर के मन्द्रल-सिंहपोरा के पास सोनार गांव में शुरू किया…

किश्तवाड : किश्तवाड़ जिले के ऊपरी इलाकों में छिपे आतंकवादियों के एक समूह की तलाश के लिए सोमवार को सेना के हेलीकॉप्टरों को लगाया गया है। यह अभियान रविवार को चत्रू सेक्टर के मन्द्रल-सिंहपोरा के पास सोनार गांव में शुरू किया गया था, लेकिन दुर्गम इलाके और कम दृश्यता के कारण रविवार देर रात इसे रोक दिया गया था।
अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक मुठभेड़ के दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें आतंकवादियों के ग्रेनेड फेंके जाने से आठ सुरक्षाकर्मी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। आज सूर्योदय होते ही सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीमों ने फिर से अभियान शुरू किया और घेराबंदी कड़ी कर दी। घने जंगलों वाले क्षेत्र की तलाशी के लिए ड्रोन और खोजी कुत्तों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि सेना के हेलीकॉप्टर ऑपरेशन क्षेत्र पर हवाई निगरानी बनाए रखने के लिए उड़ानें भर रहे हैं।
खुफिया जानकारी के अनुसार पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े होने के संदेह में दो से तीन आतंकवादी इलाके में फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को हुई गोलीबारी के बाद से आतंकवादियों से कोई नया संपर्क नहीं हुआ है। अधिकारियों ने आगे कहा कि अभियान जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
