किश्तवाड़ के छत्रू इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू
किश्तवाड़ : जम्मू संभाग के किश्तवाड़ ज़िले के छत्रू इलाके में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। सेना के अधिकारियों के अनुसार इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी…

किश्तवाड़ : जम्मू संभाग के किश्तवाड़ ज़िले के छत्रू इलाके में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है।
सेना के अधिकारियों के अनुसार इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही घेरा कड़ा किया गया, सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों से संपर्क स्थापित किया और गोलीबारी शुरू हो गई।
एक्स पर एक पोस्ट में व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने लिखा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ संयुक्त रूप से चलाए गए एक खुफिया-आधारित अभियान में व्हाइट नाइट कॉर्प्स के सतर्क सैनिकों ने आज सुबह छत्रू के सामान्य क्षेत्र में आतंकवादियों से संपर्क स्थापित किया। आतंकवादियों के साथ गोलीबारी हुई है। अभियान जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
