काशी-तमिल संगमम : तमिलनाडु से सातवां समूह पहुंचा काशी, पुष्पवर्षा के बीच किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन
वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में चल रहे काशी तमिल संगमम के चौथे संस्करण में भाग लेने के लिए तमिलनाडु से सातवां दल यहां पहुंचा है। रविवार काे इस दल के सदस्याें ने काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन किया।…

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में चल रहे काशी तमिल संगमम के चौथे संस्करण में भाग लेने के लिए तमिलनाडु से सातवां दल यहां पहुंचा है। रविवार काे इस दल के सदस्याें ने काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन किया।
तमिलनाडु से सातवां दल आज दाेपहर में यहां काशी विश्वनाथ के स्वर्णमंडित दरबार में पहुंचा। मंदिर के शास्त्रियों और अफसरों ने पुष्पवर्षा ,डमरू वादन और वेदध्वनि के बीच गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। दल के सदस्याें ने वैदिक मंत्रोंच्चार के बीच श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दाैरान तमिल के श्रद्धालुओं ने हर—हर महादेव, काशी विश्वनाथ जय शंभों का जयघोष किया। दर्शन पूजन के बाद दल के सदस्याें काे मंदिर परिसर का भ्रमण कराकर श्री काशी विश्वनाथ धाम के भव्य और नव्य रूप को दिखाया गया। धाम में भ्रमण के दौरान मंदिर की भव्यता और दिव्यता के साथ वर्षगांठ पर सजावट देख तमिल श्रद्धालु आह्लादित दिखे। भ्रमण के दौरान सभी ने धाम के ऐतिहासिक स्वरूप, स्थापत्य कला, नवनिर्मित सुविधाओं और निरंतर बढ़ती श्रद्धा-धारा के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद दल के सदस्याें ने मंदिर के अन्नक्षेत्र में भोजन किया। तमिल से आये मेहमानाें ने मंदिर प्रबंधन, काशी और तमिल संगमम की परंपराओं की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की। कई श्रद्धालुओं ने काशी दाैरे काे यादगार बताया।
-----------
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
