कावेरी नदी के जल में तमिलनाडु के हिस्से की मांग से पीछे नहीं हटेंगे: मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय
चेन्नई ( इंडियन व्यू टीम) : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने आज विधानसभा में कहा कि कर्नाटक से कावेरी जल में राज्य के हिस्से का पानी दिलाने की मांग से उनकी सरकार पीछे नहीं हटेगी। डीएमके द्वारा लाए गए…
चेन्नई ( इंडियन व्यू टीम) : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने आज विधानसभा में कहा कि कर्नाटक से कावेरी जल में राज्य के हिस्से का पानी दिलाने की मांग से उनकी सरकार पीछे नहीं हटेगी। डीएमके द्वारा लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई में विश्वास करती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कावेरी जल में तमिलनाडु के अधिकार को लेकर कई बार अपना पक्ष रखा है और इस मामले में कानूनी कदम उठाने में कभी कोई कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि सरकार ने केंद्र से भी आग्रह किया है कि वह मेकेदातु परियोजना के मुद्दे पर कर्नाटक से उचित पहल करे।
इससे पहले, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने सरकार से इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की, ताकि सभी दल एकजुट होकर राज्य के हितों की रक्षा कर सकें। उन्होंने किसानों के कृषि ऋण माफ करने की भी मांग की।
प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राज्य के कृषि मंत्री आर. विनोथ ने कहा कि डेल्टा क्षेत्र के किसानों को फसल बीमा योजना और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनके हित में बीमा योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
चर्चा में मुख्यमंत्री ई. पलनीसामी ने डेल्टा जिलों को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की। वहीं, पीएमके की सौम्या अंबुमणि, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई-एम) के सदस्यों ने भी अपने विचार रखे। सदन में तमिलनाडु मूल्य वर्धित कर (संशोधन) विधेयक भी पेश किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
