द इंडियन व्यू

काराबाओ कप के तीसरे दौर में लिवरपूल-टोटेनहम की टक्कर, मैनचेस्टर यूनाइटेड के सामने ब्राइटन

लंदन : काराबाओ कप 2026-27 के तीसरे दौर में लिवरपूल का सामना टोटेनहम हॉटस्पर से होगा। वहीं मैनचेस्टर यूनाइटेड की भिड़ंत ब्राइटन एंड होव एल्बियन से होगी। तीसरे दौर में प्रीमियर लीग की छह टीमें आपस में भिड़ सकती…

Ragwendra P Singh
August 27, 2026
2 min read
काराबाओ कप के तीसरे दौर में लिवरपूल-टोटेनहम की टक्कर, मैनचेस्टर यूनाइटेड के सामने ब्राइटन

लंदन : काराबाओ कप 2026-27 के तीसरे दौर में लिवरपूल का सामना टोटेनहम हॉटस्पर से होगा। वहीं मैनचेस्टर यूनाइटेड की भिड़ंत ब्राइटन एंड होव एल्बियन से होगी। तीसरे दौर में प्रीमियर लीग की छह टीमें आपस में भिड़ सकती हैं।यूरोपीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाली इंग्लैंड की नौ टीमें—आर्सेनल, मौजूदा चैंपियन मैनचेस्टर सिटी, मैनचेस्टर यूनाइटेड, एस्टन विला, लिवरपूल, ब्राइटन एंड होव एल्बियन, सुंदरलैंड, बोर्नमाउथ और क्रिस्टल पैलेस—तीसरे दौर से प्रतियोगिता में उतरेंगी।मैनचेस्टर सिटी के सामने नॉर्विच सिटी की चुनौती होगी, जबकि पिछले साल की उपविजेता आर्सेनल का सामना इप्सविच टाउन से होगा। एस्टन विला को कोवेंट्री सिटी और सुंदरलैंड को हल सिटी से खेलना है।चेल्सी का मुकाबला लीड्स यूनाइटेड से हो सकता है, लेकिन इसके लिए उसे गुरुवार को ल्यूटन टाउन को हराना होगा। न्यूकैसल यूनाइटेड का सामना मिलवॉल से और एवर्टन का मुकाबला वूल्व्स से होगा।यूईएफए प्रतियोगिताओं के मुकाबलों से टकराव से बचने के लिए तीसरे दौर के मैच सात से 14 सितंबर के सप्ताह में खेले जाएंगे।काराबाओ कप तीसरे दौर का ड्रॉक्रिस्टल पैलेस बनाम मिडिल्सब्रोमैनचेस्टर यूनाइटेड बनाम ब्राइटनमैनचेस्टर सिटी बनाम नॉर्विच सिटीसुंदरलैंड बनाम हल सिटीइप्सविच टाउन बनाम आर्सेनलकोवेंट्री सिटी बनाम एस्टन विलाबोर्नमाउथ बनाम लिंकन सिटीलिवरपूल बनाम टोटेनहम हॉटस्परचेल्सी या ल्यूटन टाउन बनाम लीड्स यूनाइटेडमिलवॉल बनाम न्यूकैसल यूनाइटेडफ्लीटवुड टाउन बनाम शेफील्ड यूनाइटेडएवर्टन बनाम वूल्व्सलेटन ओरिएंट बनाम ब्रैडफोर्ड सिटीरीडिंग बनाम ब्रेंटफोर्डपीटरबरो यूनाइटेड बनाम बार्नस्लेवेस्ट हैम यूनाइटेड बनाम फुलहम या एएफसी विम्बलडन

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…