कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला, दीपेंद्र हुड्डा बोले- हरियाणा बन गया फिरौती प्रदेश
करनाल/भिवानी : हरियाणा में लगातार बढ़ते अपराध और हालिया घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर जुबानी हमला किया। रविवार को करनाल पहुंचे कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर…

करनाल/भिवानी : हरियाणा में लगातार बढ़ते अपराध और हालिया घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर जुबानी हमला किया। रविवार को करनाल पहुंचे कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग की घटना को लेकर कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हालिया बयान पर आए कमेंट्स में खुद भाजपा कार्यकर्ता स्वीकार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हरियाणा अब हरियाणा नहीं, बल्कि फिरौती प्रदेश बन गया है। देश में अपराध दर में हरियाणा नंबर वन बन चुका है, और यह आंकड़े गृह मंत्रालय के क्राइम ब्यूरो के हैं।
हुड्डा ने आगे कहा कि राज्य सरकार की ओर से गठित स्पेशल टास्क फोर्स भी यह मान रही है कि हरियाणा में करीब 80 गैंग खुलेआम फिरौती वसूल रहे हैं। कुछ अपराधी विदेशों से, तो कुछ जेलों से धमकियां और वसूली कर रहे हैं। उन्हें पुलिस प्रशासन का कोई डर नहीं है, क्योंकि सत्ता की डोर कहीं और से संचालित होती है। मुख्यमंत्री की बातों को पुलिस गंभीरता से नहीं लेती, क्योंकि असली डोर दिल्ली के हाथों में है।
शिक्षिका मनीषा हत्याकांड पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पूरा प्रदेश अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। सरकार का दायित्व है कि जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़कर कठोर से कठोर सजा दिलाई जाए।
वहीं, भाजपा सरकार में मंत्री श्रुति चौधरी ने भी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मनीषा हत्याकांड बेहद दर्दनाक है। किसी भी हत्यारे को बख्शा नहीं जाएगा। मैंने और किरण चौधरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात की है। सीएम ने तुरंत संज्ञान लेते हुए एसपी को बदला और पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया। यह बड़ी कार्रवाई है और इससे साफ है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।
इस दौरान श्रुति चौधरी ने कांग्रेस संगठन की खामियों और विपक्ष के आरोपों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने 12 साल बाद कांग्रेस द्वारा संगठन बनाने की कवायद पर चुटकी लेते हुए कहा कि ये कैसा संगठन है जो नेता प्रतिपक्ष तक नहीं चुन पा रहा। हरियाणा कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व और संगठन दोनों कमजोर हो गए हैं।
वहीं, कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि इतने बड़े नेताओं द्वारा गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी करना गलत है। चुनाव आयोग अपना काम पूरी जिम्मेदारी से कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
