द इंडियन व्यू

कांग्रेस ने सत्तापक्ष पर विपक्ष की आवाज दबाने का लगाया आरोप

नई दिल्ली : कांग्रेस के संगठन महासचिव एवं लोकसभा के सदस्य केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को सत्तापक्ष पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सदन में बोलने नहीं देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि संसदीय नियमों के अनुसार नेता…

Ragwendra P Singh
February 9, 2026
2 min read
कांग्रेस ने सत्तापक्ष पर विपक्ष की आवाज दबाने का लगाया आरोप

नई दिल्ली : कांग्रेस के संगठन महासचिव एवं लोकसभा के सदस्य केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को सत्तापक्ष पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सदन में बोलने नहीं देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि संसदीय नियमों के अनुसार नेता प्रतिपक्ष 'छाया प्रधानमंत्री' होते हैं, लेकिन यहां उन्हें बोलने का अवसर नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने सत्तापक्ष पर विपक्ष की आवाज को दबाने का आरोप लगाया।वेणुगोपाल ने संसद भवन परिसर स्थित कार्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में इंडी गठबंधन के नेताओं की बैठक के बाद यह बात कही। वेणुगोपाल ने पत्रकारों से कहा कि अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर विपक्ष चर्चा करना चाहता था, लेकिन उसे भी अनुमति नहीं दी गई। सरकार संसद को केवल अपने लिए सुरक्षित रखना चाहती है।

 

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार या स्पीकर को संसद चलाने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

 

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि संसद देश की सबसे बड़ी पंचायत है और लोकसभा अध्यक्ष का पद निष्पक्षता के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होता है। लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव से जुड़े सवाल पर तन्खा ने कहा कि विपक्ष तब अविश्वास प्रस्ताव लाता है जब वह निराश और हताश होता है। तन्खा ने यह भी कहा कि हालांकि वह लोकसभा के सांसद नहीं हैं, लेकिन यदि विपक्ष ने यह निर्णय लिया होगा तो बहुत दुखी मन से लिया होगा।

 

इससे पहले सुबह विपक्ष के आठों निलंबित सांसदों ने अपने निलंबन के खिलाफ संसद भवन के मकर द्वार के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान शशि थरूर, राजीव शुक्ला और प्रमोद तिवारी समेत कई सांसद शामिल हुए। इन सांसदों ने हाथों में पोस्टर-बैनर ले रखे थे, जिन पर लिखा था, “आप हमें निलंबित कर सकते हैं, पर हमें चुप नहीं करा सकते।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…