कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर
रायपुर : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वह सुबह 11:30 बजे दिल्ली से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान पहुंचेंगे और…

रायपुर : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वह सुबह 11:30 बजे दिल्ली से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान पहुंचेंगे और यहां किसान जवान संविधान जनसभा को संबोधित करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मल्लिकार्जुन खड़गे 2 घंटे तक जनसभा में रहेंगे और यहां से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय जाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राजीव भवन में पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक लेंगे और उसके बाद शाम 5 बजे प्रदेश कार्यकारिणी की विस्तृत बैठक लेंगे। दिन भर के सभी कार्यक्रम खत्म करके कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे शाम 6 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
इधर, दो दिनों से हो रही बारिश के कारण साइंस कॉलेज मैदान सभा स्थल में मुख्य मंच में नीचे तक पानी भर गया है। कांग्रेस ने आज की सभा में 25 हजार लोगों के आने की उम्मीद जताई है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
