कल होगा लखनऊ जूनियर एथलेटिक्स टीम का ट्रायल
लखनऊ। 24वीं यूपी स्टेट जूनियर फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए लखनऊ जिले की एथलेटिक्स टीम के चयन के लिए ट्रायल 2 अप्रैल, 2026 को केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर सुबह 8:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। लखनऊ…

लखनऊ। 24वीं यूपी स्टेट जूनियर फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए लखनऊ जिले की एथलेटिक्स टीम के चयन के लिए ट्रायल 2 अप्रैल, 2026 को केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर सुबह 8:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।
लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव बीआर वरुण के अनुसार ट्रायल अंडर-20 पुरुष व महिला वर्ग में आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल में भाग लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ियों का जन्म 26-04-2006 से 27-04-2010 के मध्य होना चाहिए।

बीआर वरुण ने बताया कि 24वीं यूपी स्टेट जूनियर फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन प्रयागराज में 8-9 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9415027942 पर संपर्क किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
