द इंडियन व्यू

विजय हजारे ट्रॉफी: कर्नाटक ने फिर लहराया परचम, पांचवीं बार चैंपियन

विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 का फाइनल कर्नाटक टीम ने 36 रन से जीता। उसने विदर्भ टीम को हराया। इसी के साथ उसने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को 5वीं बार अपने नाम किया है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्नाटक ने 6 विकेट 348 रन…

Ragwendra P Singh
January 18, 2025
3 min read
विजय हजारे ट्रॉफी: कर्नाटक ने फिर लहराया परचम, पांचवीं बार चैंपियन

विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 का फाइनल कर्नाटक टीम ने 36 रन से जीता। उसने विदर्भ टीम को हराया। इसी के साथ उसने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को 5वीं बार अपने नाम किया है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्नाटक ने 6 विकेट 348 रन बनाया था। जवाब में विदर्भ की टीम 312 रन ही बना पाई।

@BCCIdomestic

कर्नाटक ने इससे पहले 2019-20, 2017-18, 2014-15 और 2013-14 में ये ट्रॉफी अपने नाम की थी। विदर्भ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। उनका यह फैसला गलत साबित हुआ। स्मरण रविचंद्रन (101) के अलावा कृष्णन श्रीजीत (78) और अभिनव मनोहर (79) ने धमाकेदार पारियां खेलीं और गेंदबाजों को कोई मौका ही नहीं दिया।

जवाब में विदर्भ के सलामी बल्लेबाज ध्रुव शोरे ने शतकीय पारी (110) तो खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। ध्रुव के अलावा हर्ष दुबे (63) ने भी अच्छी पारी खेली। विदर्भ पहली बार फाइनल में पहुंची थी। 21 वर्षीय रविचंद्रन का लिस्ट-A करियर में यह सिर्फ दूसरा शतक था। उन्होंने 92 गेंदों का सामना किया और 101 रन बनाए। उनके बल्ले से 7 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 109.78 की रही।

https://twitter.com/BCCIdomestic/status/1880660619814490147

इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भी रविचंद्रन का बल्ला खूब चला था। बडोदरा के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 76 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 94 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 3 छक्के लगाए थे।

शोरे ने मैच में 111 गेंदों का सामना किया और 110 रन बनाए। उनके बल्ले से 8 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 99.10 की रही। उन्होंने लगातार तीसरे मैच में शतक जड़ा है। इससे पहले उन्होंने क्वार्टर फाइनल में राजस्थान टीम के खिलाफ 118  रन बनाए थे।

सेमीफाइनल में महाराष्ट्र टीम के खिलाफ उनके बल्ले से 114 रन निकले थे। यह उनके लिस्ट-A करियर का छठा शतक रहा। शोरे ने रुतुराज गायकवाड़ के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

https://twitter.com/BCCIdomestic/status/1880655173934301528

उन्होंने साल 2022-23 में लगातार 3 नॉकआउट मुकाबलों में शतक लगाया था। क्वार्टर फाइनल में उनके बल्ले से 220*, सेमीफाइनल में उन्होंने 168 और फाइनल में 108 रन बनाए थे। कर्नाटक के लिए श्रीजीत ने 74 गेंदों का सामना किया और 78 रन बनाए। उनके बल्ले से 9 चौके और 1 छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 109.78 की रही।

मनोहर ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 79 रन जड़ दिए। उनके बल्ले से 10 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 188.10 की रही। श्रीजीत के लिस्ट-A करियर का यह पहला अर्धशतक रहा। मनोहर के लिस्ट-A करियर का यह तीसरा अर्धशतक है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।