कर्नाटक के विजयपुरा में झील से एक ही परिवार के छह शव बरामद
विजयपुर : कर्नाटक के विजयपुरा के आदर्शनगर थाना क्षेत्र स्थित भूतनाल झील से एक ही परिवार के छह लोगों के शव बरामद किए गए। मृतकों में मां और उसके पांच बच्चे शामिल हैं। इनकी पहचान तोरवी शांतिनगर निवासी मल्लिकार्जुन जालगेरी…

विजयपुर : कर्नाटक के विजयपुरा के आदर्शनगर थाना क्षेत्र स्थित भूतनाल झील से एक ही परिवार के छह लोगों के शव बरामद किए गए। मृतकों में मां और उसके पांच बच्चे शामिल हैं। इनकी पहचान तोरवी शांतिनगर निवासी मल्लिकार्जुन जालगेरी की पत्नी शोभा (35) तथा उनके बच्चों विद्या (15), सुवर्णा (13), टिप्पराय (12), सानिका (10) और विकास (6) के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक 24 अगस्त को शोभा और उनके बच्चों के लापता होने की शिकायत विजयपुर ग्रामीण थाने में दर्ज कराई गई थी। मल्लिकार्जुन जालगेरी ने शिकायत में बताया था कि पारिवारिक मामले को लेकर शोभा बच्चों को साथ लेकर घर से चली गई थीं।पुलिस लापता मां और बच्चों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान भूतनाल झील से सभी के शव बरामद हुए। पुलिस ने शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए विजयपुर के बीएलडीई अस्पताल भेज दिया।पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण निंबरगी ने बताया कि ये लोग झील तक कैसे पहुंचे, घटना किस परिस्थिति में हुई और मौत का वास्तविक कारण क्या है, इसकी जांच की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
