कर्नाटक के गडक में भीषण हादसा, कार सवार दो की मौत
गडक। कर्नाटक के गडग में एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। यह हादसा गडग जिले के हुलाकोटी गांव के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि तेज गति से आ रही कार ने अचानक नियंत्रण खो दिया और हुलाकोटी गांव के पास…

गडक। कर्नाटक के गडग में एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। यह हादसा गडग जिले के हुलाकोटी गांव के पास हुआ है।
बताया जा रहा है कि तेज गति से आ रही कार ने अचानक नियंत्रण खो दिया और हुलाकोटी गांव के पास डिवाइडर से टकरा गई।
कार में सवार 18 वर्षीय मोहम्मद जैद और 15 वर्षीय संजीव गिरार्डी की मौत हो गई है। इसके अलावा आशीष गुडुर और ड्राइवर सप्तगिरी गंभीर रूप से घायल हो गया है।
हादसे की भयावहता का अंदाजा क्षतिग्रस्त कार को देखकर लगाया जा सकता है। कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई है। सड़क से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचित किया। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक कार की रफ्तार बहुत तेज थी।
वहीं, हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची गडग पुलिस ने मशक्कत के बाद कार सवारों को निकाला। घायलों को इलाज के लिए जीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
