कर्नाटक के खिलाफ दूसरी पारी में शुभमन गिल ने जड़ा शतक
19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत होने जा रही है, इससे पहले भारतीय खिलाड़ियों की फॉर्म चिंता का विषय थी। हालांकि थोड़ी चिंता शुभमन गिल ने शतक जड़ दूर कर दी है। गिल का यह शतक कर्नाटक के खिलाफ दूसरी पारी में आया।…

19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत होने जा रही है, इससे पहले भारतीय खिलाड़ियों की फॉर्म चिंता का विषय थी। हालांकि थोड़ी चिंता शुभमन गिल ने शतक जड़ दूर कर दी है। गिल का यह शतक कर्नाटक के खिलाफ दूसरी पारी में आया। हालांकि उनका यह शतक भी टीम की लाज नहीं बचा पाएगा।

पहली पारी में पंजाब की टीम मात्र 55 रनों पर ऑलआउट हुई थी, जिसके जवाब में कर्नाटक ने 475 रन बोर्ड पर लगा दिए थे। शुभमन गिल के शतक के बावजूद पंजाब दूसरी पारी में 213 ही रन बना पाया। उन्हें इस मैच में पारी और 207 रनों से हारी।
शुभमन गिल 171 गेंदों पर 14 चौकों और 3 गनगनचुंबी छक्कों से 102 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें श्रेयस गोपाल ने एलबीडबल्यू आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
हालांकि गिल के इस शतक के बाद कोच गौतम गंभीर ने भी राहत की सांस ली होगी। हाल ही में हुई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में गिल समेत भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। बीसीसीआई ने ऐसे में खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलना का निर्देश दिया था।
गिल के अलावा कप्तान रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। गिल के अलावा जडेजा अपनी गेंदबाजी से हर किसी को प्रभावित करने में कामयाब रहे, मगर रोहित-जायसवाल और पंत का बल्ला बिल्कुल नहीं चला।
रणजी का अगला राउंड 30 जनवरी से खेला जाएगा, उम्मीद है कि उस दौरान विराट कोहली भी इस घरेलू टूर्नामेंट में लौटे। गर्दन में दर्द के कारण कोहली 23 जनवरी से शुरू हुए 6ठे राउंड में नहीं खेले थे। उनके अलावा केएल राहुल ने भी हिस्सा नहीं लिया था, उनकी कोहनी में दिक्कत थी।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
