कर्नाटक के कोप्पल के पास भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत
कोप्पल : कर्नाटक के कोप्पल जिले में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना कुकनूर तालुक के भानापुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-63 पर उस समय हुई, जब…

कोप्पल : कर्नाटक के कोप्पल जिले में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना कुकनूर तालुक के भानापुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-63 पर उस समय हुई, जब मंत्रालयम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक ओमनी वैन को डिवाइडर पार कर आए मालवाहक वाहन ने टक्कर मार दी।
मृतकों की पहचान केन्चम्मा बालेकायी (35), अमृता कोट्याल (25), रमेश बल्लारी (45), प्रवीण बालेकायी (40) और चिन्मय के रूप में हुई है। सभी मृतक हावेरी जिले के रट्टीहल्ली तालुक स्थित कब्बार गांव के निवासी थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य ओमनी वैन से मंत्रालयम जा रहे थे। इसी दौरान पास की सड़क से आ रहा एक अशोक लेलैंड मालवाहक वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर पार करते हुए सामने से ओमनी वैन से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ओमनी वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में घायल चार लोगों को तत्काल बचाव दल की सहायता से कोप्पल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही कुकनूर पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मामला दर्ज कर जांच जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
