कर्नाटक के अधिकारियों के घरों और कार्यालयों पर लोकायुक्त का छापा
बेंगलुरु : आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों के तहत लोकायुक्त अधिकारियों ने मंगलवार को कर्नाटक के विभिन्न जिलों में व्यापक कार्रवाई करते हुए कई सरकारी अधिकारियों के घरों, कार्यालयों तथा अन्य परिसरों पर एक साथ…

बेंगलुरु : आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों के तहत लोकायुक्त अधिकारियों ने मंगलवार को कर्नाटक के विभिन्न जिलों में व्यापक कार्रवाई करते हुए कई सरकारी अधिकारियों के घरों, कार्यालयों तथा अन्य परिसरों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
बेंगलुरु में कर्नाटक हाउसिंग बोर्ड के अतिरिक्त निदेशक राजन्ना तथा येलहंका बेस्कॉम के सहायक कार्यपालक अभियंता (एईई) उदय कुमार के आवास और कार्यालयों पर लोकायुक्त अधिकारियों ने छापा मारा। अधिकारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने की शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
कलबुर्गी में भी लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे अधिकारियों पर शिकंजा कसा है। सेवानिवृत्त पंचायत राज विभाग के अधीक्षण अभियंता माणिक कनकट्टी के आवास सहित पांच स्थानों पर छापेमारी की गई। कलबुर्गी शहर के गोदुताई नगर स्थित घर, बीदर जिले के हल्लीखेड़ गांव स्थित मकान, हुमनाबाद में दो व्यावसायिक परिसरों तथा फार्महाउस की तलाशी ली गई। यह कार्रवाई लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धराजू के नेतृत्व में की गई।
चिक्कमगलूरु में वन विभाग के सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) मोहन के आवास पर भी लोकायुक्त अधिकारियों ने छापा मारा। शहर के कल्याणनगर स्थित निवास पर दस्तावेजों की जांच की जा रही है। लगातार शिकायतें मिलने के बाद लोकायुक्त डीवाईएसपी तिरुमलेश के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
दावणगेरे में तीन वरिष्ठ अधिकारियों के घरों, कार्यालयों और फार्महाउसों पर भी लोकायुक्त की छापेमारी हुई है। बयलुसीमे विकास मंडल के सचिव कृष्णा नायक, एनडब्ल्यूकेआरटीसी के मुख्य यांत्रिक अभियंता सिद्धेश्वर हेब्बाल तथा केआरआईडीएल के अधीक्षण अभियंता सन्ना केंचप्पा के परिसरों की तलाशी ली जा रही है।
दावणगेरे, हुब्बली और बेलगावी सहित विभिन्न स्थानों पर कुल 12 विशेष टीमों ने एक साथ कार्रवाई शुरू की है। जांच के दौरान संपत्ति संबंधी दस्तावेज, बैंक लेन-देन और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। छापेमारी में मिले दस्तावेजों और संभावित अनियमितताओं के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
