द इंडियन व्यू

कर्नाटक के 7,926 किमी राष्ट्रीय राजमार्गों की गडकरी ने की समीक्षा, गुणवत्ता, रखरखाव पर दिए निर्देश

नई दिल्ली : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कर्नाटक में 7,926 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों की गुणवत्ता और रखरखाव कार्यों की समीक्षा की। यह समीक्षा मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त…

Ragwendra P Singh
April 27, 2026
1 min read
कर्नाटक के 7,926 किमी राष्ट्रीय राजमार्गों की गडकरी ने की समीक्षा, गुणवत्ता, रखरखाव पर दिए निर्देश

नई दिल्ली : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कर्नाटक में 7,926 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों की गुणवत्ता और रखरखाव कार्यों की समीक्षा की। यह समीक्षा मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त फीडबैक के आधार पर की गई।

 

यहां आयोजित इस समीक्षा बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा के साथ भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और परियोजना से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।

 

बैठक में गडकरी ने परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, उच्च गुणवत्ता मानकों के पालन और उन्नत तकनीकों के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राजमार्ग अवसंरचना को टिकाऊ और प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों को अपनाना आवश्यक है।

 

केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को मानसून से पहले पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा, संरचनात्मक मजबूती और यातायात के निर्बाध संचालन को बनाए रखने के लिए अग्रिम उपाय और मजबूत प्रतिक्रिया तंत्र विकसित किया जाना चाहिए।

 

गडकरी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और सभी परियोजनाओं में तय मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…