द इंडियन व्यू

कमालदीन सुलेमान का गोल, यूवेंटस और अटलांटा में रोमांचक ड्रॉ

कमालदीन सुलेमान के गोल से अटलांटा ने सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट में शनिवार को यहां यूवेंटस को 1-1 से बराबरी पर रोका। सुलेमान ने मध्यांतर से ठीक पहले अटलांटा को बढ़त दिलाई लेकिन जुआन कबाल ने दूसरे हाफ में गोल दागकर यूवेंटस…

Ragwendra P Singh
September 28, 2025
1 min read
कमालदीन सुलेमान का गोल, यूवेंटस और अटलांटा में रोमांचक ड्रॉ

कमालदीन सुलेमान के गोल से अटलांटा ने सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट में शनिवार को यहां यूवेंटस को 1-1 से बराबरी पर रोका। सुलेमान ने मध्यांतर से ठीक पहले अटलांटा को बढ़त दिलाई लेकिन जुआन कबाल ने दूसरे हाफ में गोल दागकर यूवेंटस के लिए एक अंक सुनिश्चित किया।

@SerieA_EN

यूवेंटस ने मौजूदा सत्र में अब तक कोई मैच नहीं गंवाया है। मौजूदा सत्र के शुरुआती चार में से दो मैच गंवाने वाले इंटर मिलान ने कैगलियारी को 2-0 से हराकर दूसरी जीत हासिल की।

अटलांटा ने 2018 से यूवेंटस के घरेलू मैदान पर कोई मैच नहीं गंवाया है। टीम ने इस दौरान पांच जीत दर्ज की जबकि दो मुकाबले ड्रॉ रहे। एक अन्य मैच में क्रेमोनेस ने मौजूदा सत्र में अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए कोमो को 1-1 से बराबरी पर रोका।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।