कप्तान बनने की ख्वाहिश में जुटे यशस्वी जायसवाल, बोले- हर दिन करता हूं मेहनत
भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कप्तान बनने की तमन्ना को जाहिर कर दिया है। यशस्वी जायसवाल ने कहा है कि एक दिन मैं भी कप्तान बनना चाहता हूं। यही कारण है कि वह हर दिन अपनी फिटनेस और स्किल के बारे में सोचते हैं और उस पर…

भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कप्तान बनने की तमन्ना को जाहिर कर दिया है। यशस्वी जायसवाल ने कहा है कि एक दिन मैं भी कप्तान बनना चाहता हूं। यही कारण है कि वह हर दिन अपनी फिटनेस और स्किल के बारे में सोचते हैं और उस पर काम करते हैं। अभी के लिए टीम इंडिया ट्रांजिशन के फेज में हैं।

लगभग उन्हीं की उम्र के शुभमन गिल टेस्ट और वनडे कैप्टन हैं और टी20 टीम में वे वाइस कैप्टन हैं, जहां टी20 विश्व कप 2026 के बाद उनको तीनों फॉर्मेट की कप्तानी भी मिल सकती है।
कप्तानी को लेकर बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने राज शमानी के पॉडकास्ट में कहा, “मैं हर दिन अपनी फिटनेस और अपनी स्किल पर काम कर रहा हूं। मैं सीख रहा हूं अपनी बॉडी के बारे में, क्योंकि धीरे-धीरे मुझे ऐसा लगता है कि मुझे और फिट होना है और मेहनत करनी है और अच्छी स्किल करनी है।
मैं अभी हर दिन, मुझे अपने आप पर काम करना है कि मैं कैसे एक लीडर बन सकता हूं। मैं कप्तान बनना चाहता हूं। मैं एक टीम की कप्तानी करना चाहता हूं।” 23 वर्षीय यशस्वी जायसवाल टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं। 25 टेस्ट, एक वनडे और 23 टी20 इंटरनेशनल मैच वे अब तक खेल चुके हैं।
टेस्ट क्रिकेट में 2200 से ज्यादा रन भी उन्होंने बना दिए हैं। ओपनर के तौर पर अगले काफी समय के लिए उनकी जगह टेस्ट क्रिकेट में पक्की है, लेकिन अभी वनडे और टी20 टीम में उनको जगह नहीं मिल पा रही।
अगर जगह मिलती भी है तो वे सिर्फ बैकअप ओपनर के तौर पर टीम के साथ रहते हैं, क्योंकि अभी शुभमन गिल और रोहित शर्मा ओपनर हैं। रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद यशस्वी को मौके मिलने शुरू हो जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
