द इंडियन व्यू

कपिल कुमार खरे ने दिखाया शानदार खेल, सर्वाधक अंक के साथ बने विजेता

लखनऊ। कपिल कुमार खरे ने 46वां शिवानी कप वेटरन स्पेशल ओपन चेस टूर्नामेंट में शतरंज की बिसात पर बेहतरीन खेल दिखाते हुए विजेता ट्रॉफी जीत ली। 46वां शिवानी कप वेटरन स्पेशल ओपन चेस टूर्नामेंट लखनऊ जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन…

Ragwendra P Singh
September 21, 2025
1 min read
कपिल कुमार खरे ने दिखाया शानदार खेल, सर्वाधक अंक के साथ बने विजेता

लखनऊ। कपिल कुमार खरे ने 46वां शिवानी कप वेटरन स्पेशल ओपन चेस टूर्नामेंट में शतरंज की बिसात पर बेहतरीन खेल दिखाते हुए विजेता ट्रॉफी जीत ली।

46वां शिवानी कप वेटरन स्पेशल ओपन चेस टूर्नामेंट

लखनऊ जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में शिवानी पब्लिक स्कूल द्वारा मानसरोवर योजना शहीद पथ स्थित परिसर में आयोजित टूर्नामेंट के छठें व अंतिम राउंड के बाद कपिल ने सर्वाधिक साढ़े चार अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया।

वहीं शरद शर्मा चार अंक के साथ दूसरे व पंकज सक्सेना साढ़े तीन अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। शकीलुद्दीन व आरपी गुप्ता के समान 3-3 अंक रहे लेकिन टाईब्रेक स्कोर के चलते क्रमश: चौथे व पांचवें स्थान पर रहे। समापन समारोह में शिवानी पब्लिक स्कूल शहीद पथ शाखा की प्रधानाचार्या पुनीता मिश्रा ने पुरस्कार वितरित किए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।