द इंडियन व्यू

कतर में गैस प्लांट हादसे के बाद सूरत का युवक लापता, परिवार चिंतित

सूरत : कतर के रास लाफान स्थित एलएनजी गैस प्लांट में हुए विस्फोट के बाद सूरत के एक युवक के लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। इस दुर्घटना के बाद से सूरत निवासी सनी चंपकभाई पटेल का पिछले 24 घंटे से अधिक समय से…

Ragwendra P Singh
June 23, 2026
2 min read
कतर में गैस प्लांट हादसे के बाद सूरत का युवक लापता, परिवार चिंतित

सूरत : कतर के रास लाफान स्थित एलएनजी गैस प्लांट में हुए विस्फोट के बाद सूरत के एक युवक के लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। इस दुर्घटना के बाद से सूरत निवासी सनी चंपकभाई पटेल का पिछले 24 घंटे से अधिक समय से अपने परिवार से संपर्क नहीं हो पा रहा है। दुर्घटना के बाद से उनका मोबाइल बंद आ रहा है और उनकी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पा रही है।

 

सनी पटेल कतर की एक कंपनी में फिटर के रूप में काम कर रहे हैं। विस्फोट के समय वह रात की शिफ्ट में थे। परिवार वालों का कहना है कि सनी राेजाना ड्यूटी पर जाने और आने के बाद पत्नी को फोन करते थे। हादसे वाले दिन भी उन्होंने पत्नी से बात कर ड्यूटी पर जाने की जानकारी दी थी, लेकिन उसके बाद से सनी से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। सनी के बड़े भाई रवि पटेल भी कतर में ही नौकरी करते हैं।

 

घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने भारतीय दूतावास, स्थानीय और संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। हालांकि अब तक सनी की स्थिति को लेकर उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कतर के प्रभावित क्षेत्र में प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है।

 

बताया जा रहा है कि जिस टीम में सनी की कार्यरत थे, उनमें दक्षिण गुजरात के नवसारी के दो युवा और दमन का एक युवा भी शामिल है। ये सभी प्लांट के मेंटेनेंस और ऑपरेशन से जुड़े काम करते थे । इनकी स्थिति को लेकर अब तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

 

इस बारे में सनी के चाचा अनिलभाई खाटा ने बताया कि परिवार को सुबह हादसे की जानकारी मिली थी। इसके बाद से सभी लोग सनी की कुशलता को चिंतित हैं। उन्होंने केंद्र सरकार और भारतीय दूतावास से भी इस मामले में मदद की गुहार लगाई है।

 

कतर के ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार यह एक तकनीकी दुर्घटना थी। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। भारतीय दूतावास भी स्थिति पर नजर

 

रखे हुए है। वहीं सूरत में सनी के परिवारजन उसकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद में लगातार अधिकारियों और अपने परिचितों से संपर्क कर रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।