कतर का पहला क्वालीफिकेशन, सऊदी अरब की सातवीं बार विश्व कप यात्रा
कतर और सऊदी अरब ने एशियाई क्वालीफिकेशन में अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल करके अगले साल होने वाले फुटबॉल विश्व कप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। चौथे दौर के मैच में दोहा में कतर ने संयुक्त अरब अमीरात को 2-1 से…

कतर और सऊदी अरब ने एशियाई क्वालीफिकेशन में अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल करके अगले साल होने वाले फुटबॉल विश्व कप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।
चौथे दौर के मैच में दोहा में कतर ने संयुक्त अरब अमीरात को 2-1 से हराया, सऊदी अरब ने जेद्दा में इराक के साथ गोल रहित ड्रॉ खेला, जिससे वे 48 टीमों के विश्व कप के लिए एशिया से क्वालीफाई करने वाली सातवीं और आठवीं टीम बन गईं। कतर दूसरी बार विश्व कप में भाग लेगा। पिछली बार मेजबान होने के कारण वह पहली बार विश्व कप में खेला था।
इस तरह से यह पहला मौका है जबकि उसने क्वालिफिकेशन के जरिए विश्व कप में जगह बनाई। सऊदी अरब सातवीं बार विश्व कप में भाग लेगा।

कतर और सऊदी अरब से पहले एशिया से जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, ईरान, उज्बेकिस्तान और जॉर्डन ने जून में विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया था।
सम्बंधित ख़बरें
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला
वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।
अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत
भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।
