द इंडियन व्यू

कड़ा संघर्ष, दमदार खेल ; भारतीय जूनियर बालिका टीम उपविजेता

लखनऊ। भारतीय जूनियर बालिका हैंडबॉल टीम ने आईएचएफ ट्रॉफी हैंडबॉल जूनियर बालिका कांटिनेंटल फेज टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता ट्रॉफी हासिल की। आईएचएफ ट्रॉफी हैंडबॉल जूनियर बालिका कांटिनेंटल फेज…

Ragwendra P Singh
November 28, 2025
2 min read
कड़ा संघर्ष, दमदार खेल ; भारतीय जूनियर बालिका टीम उपविजेता

लखनऊ। भारतीय जूनियर बालिका हैंडबॉल टीम ने आईएचएफ ट्रॉफी हैंडबॉल जूनियर बालिका कांटिनेंटल फेज टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता ट्रॉफी हासिल की।

आईएचएफ ट्रॉफी हैंडबॉल जूनियर बालिका कांटिनेंटल फेज टूर्नामेंट

हैंडबॉल एसासिएशन इंडिया के कार्यकारी निदेशक डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने बताया कि थाईलैंड के पट्टाया में 22 से 29 नवंबर, 2025 तक आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय टीम ने दमदार खेल दिखाया।

हालांकि निर्णायक मुकाबले में उज्बेकिस्तान ने 40-33 की जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। उज्बेकिस्तान मध्यांतर तक 22-14 से आगे था। टीम से करीना ए. ने सर्वाधिक 19 गोल दागे। श्लोआ ने 8 जबकि सुनजोन व सार्बिन्ज़ ने पांच-पांच गोल किए। भारत की ओर से सुजाता सबसे ज्यादा 11 गोलों के साथ शीर्ष स्कोरर रहीं।

उनका साथ देते हुए तनु ने 9 जबकि प्रदन्या ने 7 गोल किए लेकिन टीम को जीत दिला नहीं सकी। डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने आगे बताया कि भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासन, मेहनत और संघर्ष की मिसाल पेश की।

उपविजेता बनकर लौटना भी गर्व की उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह अनुभव खिलाड़ियों के खेल को और निखारेगा और आने वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत और अधिक मजबूती से उभरेगा।

टीम के प्रदर्शन पर हैंडबाल एसोसिएशन इंडिया के महासचिव डा.तेजराज सिंह व कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह सहित उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी महासचिव अमित पाण्डेय ने भी खुशी जताई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब

उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।