कटक के 13 थाना क्षेत्रों में तनाव, कर्फ्यू लगाया गया, इंटरनेट सेवाएं निलंबित
भुवनेश्वर : राज्य के कटक में दुर्गा पूजा विसर्जन शोभायात्रा पर पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसे देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने रविवार रात 10 बजे शहर के 13 थाना क्षेत्रों में 36 घंटे का कर्फ्यू लगा दिया। यह…

भुवनेश्वर : राज्य के कटक में दुर्गा पूजा विसर्जन शोभायात्रा पर पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसे देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने रविवार रात 10 बजे शहर के 13 थाना क्षेत्रों में 36 घंटे का कर्फ्यू लगा दिया। यह क्षेत्र हैं-दरगाह बाजार, मंगलाबाग, कैंटोनमेंट, पुरी घाट, लालबाग, बिडानासी, मर्कतनगर, सीडीए फेज-II, मालगोदाम , बादामबाडी जगतपुर, 42 मौजा और सदर थाना।
पुलिस आयुक्त एस. देवदत्त सिंह ने कहा कि हालात की विस्तृत समीक्षा के बाद कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि शांति भंग करने या कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, ओडिशा के पुलिस महानिदेशक वाई.बी. खुरानिया ने रविवार को कटक की स्थिति की समीक्षा की और नागरिकों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग केवल पुलिस वेबसाइट पर उपलब्ध प्रमाणित जानकारी पर ही भरोसा करें। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने डीजीपी को कटक में कैंप करने की सलाह दी है।
इस बीच ओडिशा सरकार ने कटक के कुछ हिस्सों में इंटरनेट और सोशल मीडिया सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। गृह विभाग ने कहा कि यह कदम व्हाट्स ऐप, फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और स्नैपचैट जैसे प्लेटफार्मों पर फैल रही अफवाहों, भड़काऊ और भ्रामक संदेशों को रोकने के लिए उठाया गया है। गौरतलब है कि शुक्रवार देररात शहर के दारगाह बाजार इलाके में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव की घटना हुई थी। इसमें कटक के पुलिस उपायुक्त ऋषिकेश खिलारी सहित अनेक लोग घायल हो गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
