द इंडियन व्यू

ओवल टेस्ट रोमांचक मोड़ पर, भारत ने इंग्लैंड को दिया 374 रनों का लक्ष्य

केनिंग्टन ओवल (लंदन) : भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच ने तीसरे दिन के खेल के बाद रोमांचक मोड़ ले लिया है। भारत ने इंग्लैंड के सामने 374 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने…

Ragwendra P Singh
August 3, 2025
2 min read
ओवल टेस्ट रोमांचक मोड़ पर, भारत ने इंग्लैंड को दिया 374 रनों का लक्ष्य

केनिंग्टन ओवल (लंदन) : भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच ने तीसरे दिन के खेल के बाद रोमांचक मोड़ ले लिया है। भारत ने इंग्लैंड के सामने 374 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने स्टम्प्स तक 01 विकेट पर 50 रन बना लिए हैं। अब इंग्लैंड को जीत के लिए 324 रन और चाहिए जबकि भारत को 9 विकेट की दरकार है।

तीसरे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी में 13.5 ओवर का ही खेल हो सका। मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड को पहला झटका देते हुए जैक क्रॉली (14 रन) को चलता किया। बेन डकेट तेजी से रन बना रहे हैं और 48 गेंदों में 34 रन बनाकर नाबाद हैं।

भारतीय टीम की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। केएल राहुल (7 रन) और साई सुदर्शन (11 रन) जल्दी पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद यशस्वी जायसवाल और नाइटवॉचमैन के रूप में आए आकाशदीप ने मोर्चा संभाला। जायसवाल ने 164 गेंदों में 118 रन बनाए जिसमें 14 चौके और 2 छक्के शामिल थे। आकाशदीप ने शानदार 66 रन (94 गेंद, 12 चौके) की पारी खेली और अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक जड़ा।

इसके बाद शुभमन गिल (11) और करुण नायर (17) सस्ते में आउट हो गए। टीम का स्कोर 229/5 था। यहीं से रवींद्र जडेजा ने 77 गेंदों में 53 रन (5 चौके) की अर्धशतकीय पारी खेली। ध्रुव जुरेल ने भी 34 रन बनाए। आखिर में वाशिंगटन सुंदर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 46 गेंदों में 53 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी ने भारत को सम्मानजनक बढ़त दिलाई।

इंग्लैंड के लिए जोश टंग ने 125 रन देकर 5 विकेट लिए, जबकि गस एकटिंसन को 3 और जेमी ओवरटन को 2 विकेट मिले। क्रिस वोक्स इस मैच में चोट के कारण गेंदबाजी नहीं कर सके, जिससे इंग्लैंड की गेंदबाजी कमजोर दिखी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…