द इंडियन व्यू

ओल्ड ट्रैफर्ड में 45 साल बाद लीड्स यूनाइटेड की ऐतिहासिक जीत, मैनचेस्टर यूनाइटेड को 2-1 से हराया

मैनचेस्टर : इंग्लिश प्रीमियर लीग में सोमवार रात बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां लीड्स यूनाइटेड ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी मैनचेस्टर यूनाइटेड को उनके घरेलू मैदान ओल्ड ट्रैफर्ड पर 2-1 से हराकर इतिहास रच दिया। 45 साल में यह…

Ragwendra P Singh
April 14, 2026
2 min read
ओल्ड ट्रैफर्ड में 45 साल बाद लीड्स यूनाइटेड की ऐतिहासिक जीत, मैनचेस्टर यूनाइटेड को 2-1 से हराया

मैनचेस्टर : इंग्लिश प्रीमियर लीग में सोमवार रात बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां लीड्स यूनाइटेड ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी मैनचेस्टर यूनाइटेड को उनके घरेलू मैदान ओल्ड ट्रैफर्ड पर 2-1 से हराकर इतिहास रच दिया। 45 साल में यह पहली बार है जब लीड्स ने ओल्ड ट्रैफर्ड में जीत दर्ज की।

 

मैच के हीरो नोआ ओकाफोर रहे, जिन्होंने दो शानदार गोल दागकर टीम को यादगार जीत दिलाई। लीड्स ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और यूनाइटेड को दबाव में रखा।

 

पहले हाफ में ओकाफोर का दबदबा

 

मैच की शुरुआत में ही डॉमिनिक कैल्वर्ट-लेविन को मौका मिला, लेकिन गोलकीपर सेने लैमेंस ने शानदार बचाव किया। इसके बाद ओकाफोर ने क्रॉस पर गोल कर लीड्स को बढ़त दिलाई। 29वें मिनट में ओकाफोर ने दूसरा गोल किया, जब बॉक्स के बाहर से लिया गया उनका शॉट लेनी योरो से डिफ्लेक्ट होकर गोल में चला गया।

 

लिसांद्रो मार्टिनेज को रेड कार्ड

 

दूसरे हाफ में मैनचेस्टर यूनाइटेड को बड़ा झटका लगा, जब लिसांद्रो मार्टिनेज को 56वें मिनट में रेड कार्ड दिखाया गया। उन्होंने डॉमिनिक कैल्वर्ट-लेविन के बाल खींचे, जिसके बाद वीएआर रिव्यू में फैसला उनके खिलाफ गया।

 

कैसेमिरो ने दिलाई उम्मीद, लेकिन हार नहीं टली

 

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही यूनाइटेड के लिए कैसेमिरो ने 69वें मिनट में ब्रूनो फर्नांडिस के क्रॉस पर गोल कर टीम को वापसी की उम्मीद दी।

 

इसके बाद यूनाइटेड ने बराबरी के लिए पूरी कोशिश की, लेकिन मैनुएल उगार्ते का प्रयास भी ब्लॉक हो गया और लीड्स की डिफेंस ने जीत सुरक्षित रखी।

 

अंक तालिका की स्थिति

 

इस हार के बावजूद मैनचेस्टर यूनाइटेड 55 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि लीड्स यूनाइटेड 36 अंकों के साथ 15वें स्थान पर पहुंच गया है और रेलिगेशन जोन से दूरी बना ली है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।