ओडिशा विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति मामले में डीएफओ को किया गिरफ्तार
भुवनेश्वर : ओडिशा विजिलेंस ने मंगलवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस ने आज केएल डिवीजन, क्योंझर के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (डीएफओ) नित्यनंद नायक को उनकी ज्ञात आय से कहीं अधिक संपत्ति रखने के आरोप…

भुवनेश्वर : ओडिशा विजिलेंस ने मंगलवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस ने आज केएल डिवीजन, क्योंझर के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (डीएफओ) नित्यनंद नायक को उनकी ज्ञात आय से कहीं अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने डीएफओ के ठिकानाें से दाे साै ग्राम साेना व दस लाख नकद सहित बैंक जमा राशि और दाे काराें काे भी जब्त किया है।
ओडिशा फॉरेस्ट सर्विस (ओएफएस-I) के वरिष्ठ अधिकारी नायक के खिलाफ पिछले दो दिनों से चल रहे तलाशी अभियान के दौरान उनके पास बड़ी मात्रा में अघोषित संपत्ति का होने खुलासा हुआ। विजिलैंस विभाग ने एक बयान जारी कर बताया कि जांच के दौरान विजिलेंस अधिकारियों ने नायक के पास 115 मूल्यवान भूखंड, अनुगुल जिले में नौ हजार वर्ग फुट क्षेत्र में बना एक बहुमंजिला भवन और छेंडिपदा (अनुगुल) में लगभग 1.5 एकड़ में फैला एक भव्य फार्महाउस मिला है। फार्महाउस में 1,432 वर्ग फुट का आउट हाउस, 314 वर्ग फुट का एक अन्य निर्माण, दो बोरवेल, एक कुआं, लगभग 30 लाख की लागत से खुदवाया गया एक बड़ा तालाब और सैकड़ों नारियल, केला एवं आम के पेड़ लगे हैं। विजिलेंस अधिकारियों ने नायक के पास से 200 ग्राम सोना, 10.25 लाख नकद, 50.38 लाख से अधिक के बैंक जमा और दो चार पहिया वाहन भी जब्त किए हैं।
विजिलेंस के अनुसार, नायक ने शुरू में फार्महाउस की जानकारी छिपाई थी। हालांकि, विजिलेंस टीम को क्योंझर स्थित उनके आवास की तलाशी के दौरान एक डायरी मिली, जिसमें फार्महाउस के निर्माण और खर्चों से संबंधित विस्तृत विवरण दर्ज था। इसी आधार पर तकनीकी विशेषज्ञों के साथ एक दूसरी टीम ने फार्महाउस की पहचान कर उसका मूल्यांकन शुरू किया। इस संबंध में बालासोर विजिलेंस थाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद ओडिशा फॉरेस्ट सर्विस (ओएफएस-I) के वरिष्ठ अधिकारी नायक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
