ओडिशा भगदड़ मामला: डीजीपी ने घटनास्थल का जायजा लिया, 3 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि, जांच शुरू
भुवनेश्वर : पुरी के गुंडीचा मंदिर के पास रविवार तड़के हुई भगदड़ की घटना के बाद ओडिशा के पुलिस महानिदेशक वाई.बी. खुरानिया ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य…

भुवनेश्वर : पुरी के गुंडीचा मंदिर के पास रविवार तड़के हुई भगदड़ की घटना के बाद ओडिशा के पुलिस महानिदेशक वाई.बी. खुरानिया ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।
डीजीपी खुरानिया ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए त्वरित सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे दर्शन के दौरान पुलिस के निर्देशों का पालन करें और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में मोबाइल फोन से तस्वीरें लेने से बचें, क्योंकि इससे अव्यवस्था फैल सकती है। हम श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित दर्शन सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से विभिन्न स्थानों पर पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन का अनुरोध किया है।
उधर, पुरी के जिलाधिकारी सिद्धार्थ शंकर स्वाईं ने तीन श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, छह लोग घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
घटना रविवार सुबह लगभग 4:20 बजे उस समय हुई जब 'पहुड़ा' अनुष्ठान के बाद भारी संख्या में श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसी समय ‘चरमाला’ लकड़ी से लदा एक ट्रक अचानक भीड़ में प्रवेश कर गया, जिससे भगदड़ मच गई और लगभग श्रद्धालु घायल हो गए।
प्रशासन ने घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है और अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि रथ यात्रा के सुचारु संचालन के लिए सभी को संयम और सतर्कता बरतनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
