द इंडियन व्यू

ओडिशा के पुरी में गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 50 से अधिक घायल

भुवनेश्वर : पुरी के गुंडिचा मंदिर के पास स्थित सरधाबली क्षेत्र में रविवार तड़के भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा सुबह करीब 4:20 बजे उस समय हुआ जब…

Ragwendra P Singh
June 29, 2025
1 min read
ओडिशा के पुरी में गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 50 से अधिक घायल

भुवनेश्वर : पुरी के गुंडिचा मंदिर के पास स्थित सरधाबली क्षेत्र में रविवार तड़के भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा सुबह करीब 4:20 बजे उस समय हुआ जब ‘पहुड़ा’ अनुष्ठान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ एवं उनके भाई-बहन के दर्शन के लिए उमड़ पड़े।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भगदड़ उस समय मची जब ‘चारमाला’ ले जा रहे दो ट्रक भीड़ के बीच प्रवेश कर गए, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।

इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जिन तीन श्रद्धालुओं की मौत हुई है, उनकी पहचान प्रभाती दास, बसंती साहू और प्रेमकांत मोहंती के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों और चश्मदीदों ने सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि हादसे के समय मौके पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था, जिससे भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। प्रशासन द्वारा घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।