ऑस्ट्रेलियाई ओपन : शेल्टन के खिलाफ जीत से यानिक सिनर फाइनल में
गत चैंपियन यानिक सिनर तीसरे सेट में पैर की जकड़न से जूझने के बावजूद शुक्रवार को यहां बेन शेल्टन को 7-6, 6-2, 6-2 से हराकर लगातार दूसरे साल पुरुष एकल फाइनल में जगह बनाई और तीसरे ग्रैंडस्लैम खिताब की तरफ रुख किया। साभार :…

गत चैंपियन यानिक सिनर तीसरे सेट में पैर की जकड़न से जूझने के बावजूद शुक्रवार को यहां बेन शेल्टन को 7-6, 6-2, 6-2 से हराकर लगातार दूसरे साल पुरुष एकल फाइनल में जगह बनाई और तीसरे ग्रैंडस्लैम खिताब की तरफ रुख किया।

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सिनर पहले सेट में पिछड़ गए थे और शेल्टन जब 6-5 के स्कोर पर सर्विस कर रहे थे तो दो बार पहला सेट हारने से सिर्फ एक अंक दूर थे। इटली के 23 वर्षीय खिलाड़ी ने हालांकि शेल्टन की सर्विस तोड़ी और फिर टाईब्रेकर जीतकर पहला सेट जीता।
सिनर ने दूसरे सेट की शुरुआत में भी शेल्टन की सर्विस तोड़कर अपना पलड़ा भारी किया। तीसरे सेट में हालांकि सिनर मुसीबत में दिखे। उन्हें पहले अपने बाएं पैर की मांसपेशी और फिर दाएं पैर की जांघ को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनर ने इसके बाद सिनर का उपचार किया और ब्रेक के दौरान उनके दोनों पैरों की मालिश की।
सिनर ने पिछले साल मेलबर्न पार्क में अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था और फिर सितंबर में अमेरिकी ओपन खिताब भी अपने नाम किया। उनकी नजरें अब रविवार को दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर तीसरा ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने पर हैं।
शुक्रवार को नोवाक जोकोविच के पैर में चोट के कारण सेमीफाइनल मुकाबले के बीच से हटने पर ज्वेरेव ने फाइनल में जगह बनाई।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
