ऑस्ट्रेलियाई ओपन: बालाजी-ओबरलीटनर पुरुष युगल के दूसरे दौर से बाहर
भारतीय एन श्रीराम बालाजी और उनके ऑस्ट्रियाई साथी नील ओबरलीट्नर शनिवार को यहां सीधे सेटों में हारकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के दूसरे दौर से बाहर हो गए। बालाजी और ओबरलीट्नर को अल सल्वाडोर के…

भारतीय एन श्रीराम बालाजी और उनके ऑस्ट्रियाई साथी नील ओबरलीट्नर शनिवार को यहां सीधे सेटों में हारकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के दूसरे दौर से बाहर हो गए।
बालाजी और ओबरलीट्नर को अल सल्वाडोर के मार्सेलो अरेवालो और क्रोएशिया के माटे पाविच की चौथे वरीयता प्राप्त जोड़ी से 5-7, 1-6 से हार मिली, जिन्होंने मेलबर्न पार्क के शो कोर्ट पर अपनी निरंतरता और बड़े मैचों के खेलने का अच्छा नमूना पेश किया।
बालाजी और ओबरलीटनर की जोड़ी ने पहले सेट में कड़ी टक्कर दी, लेकिन वे अहम मौकों को भुनाने में असमर्थ रहे। इससे अरेवालो-पाविच की जोड़ी को नियंत्रण हासिल करने का मौका मिला और उन्होंने दूसरे सेट में जल्दी जीत हासिल करके मुकाबला अपने नाम कर लिया।
पुरुष युगल में एक और भारतीय खिलाड़ी युकी भांबरी और उनके स्वीडिश साथी आंद्रे गोरानसन की 10वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी का दूसरे दौर का मैच टूर्नामेंट की अत्यधिक गर्मी संबंधी नीति के कारण स्थगित कर दिया गया।

जब खेल रोका गया तब भांबरी और गोरानसन सैंटियागो गोंजालेज और डेविड पेल की गैर-वरीयता प्राप्त जोड़ी से 4-6, 2-2 से पीछे थे। ऑस्ट्रेलियाई ओपन के नियमों के अनुसार यह मैच बाद में शुरू होगा।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
