ऑस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारी : ओसाका ने बदला प्लान, ऑकलैंड की जगह पर्थ चुनेंगी
जनवरी में न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में खेले जाने वाले एएसबी क्लासिक डब्ल्यूटीए टेनिस प्रतियोगिता से नाओमी ओसाका ने अपना नाम वापस ले लिया है और इसके बजाय वह जापान के लिए यूनाइटेड कप में खेलेंगी। चार बार की ग्रैंड स्लैम…

जनवरी में न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में खेले जाने वाले एएसबी क्लासिक डब्ल्यूटीए टेनिस प्रतियोगिता से नाओमी ओसाका ने अपना नाम वापस ले लिया है और इसके बजाय वह जापान के लिए यूनाइटेड कप में खेलेंगी।
चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन ओसाका ने सितंबर में ऑकलैंड में 2026 का अपना सत्र शुरू करने पर सहमति व्यक्त की थी, जहां वह इस वर्ष की शुरुआत में फाइनल में पहुंची थी।
उन्होंने ऑकलैंड टूर्नामेंट के निदेशक निकोलस लैम्परिन को बताया कि उन्होंने अपना मन बदल लिया है और अब वह ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के लिए अपनी तैयारी शुरू करेंगी।

ओसाका दो से 11 जनवरी तक पर्थ में होने वाले यूनाइटेड कप के लिए शिंतारो मोचिज़ुकी के साथ जापान टीम में शामिल होंगी। जापान को ग्रुप चरण में ब्रिटेन और यूनान से खेलना है। वर्ष का पहला ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन 18 जनवरी से मेलबर्न पार्क में शुरू होगा।
सम्बंधित ख़बरें
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
