द इंडियन व्यू

भारत की वनडे टीम : गिल की कप्तानी में नया आगाज़, रोहित की कहानी बनी इतिहास

बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत के वनडे और टी20 स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। टेस्ट और टी20 इंटरेनशनल से संन्यास ले चुके दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे टीम का हिस्सा हैं। हालांकि, 38 वर्षीय रोहित…

Ragwendra P Singh
October 4, 2025
3 min read
भारत की वनडे टीम : गिल की कप्तानी में नया आगाज़, रोहित की कहानी बनी इतिहास

बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत के वनडे और टी20 स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। टेस्ट और टी20 इंटरेनशनल से संन्यास ले चुके दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे टीम का हिस्सा हैं।

हालांकि, 38 वर्षीय रोहित अब कप्तानी करते हुए नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को वनडे का कप्तान बनाया गया है।

@BCCI

गिल भारत की टेस्ट टीम के कप्तान हैं और टी20 में उपकप्तान हैं। बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को वनडे में उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि बीसीसीआई ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया है। रोहित शर्मा ने 56 वनडे मैचों में भारत कप्तानी की, जिसमें दमदार रिकॉर्ड रहा।

उनकी अगुवाई में भारतीय टीम ने 42 वनडे जीते और सिर्फ 12 मर्तबा हार का सामना किया। उनके नेतृत्व में भारत ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा था, जहां ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार मिली। रोहित और कोहली 9 महीने बाद भारत के लिए खेलेंगे। दोनों पिछली बार मार्च में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में खेले थे।

https://twitter.com/BCCI/status/1974404860201373977

रोहित की अगुवाई भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया सीमित ओवर सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से पर्थ में शुरू होगी। भारत को ऑस्ट्रेलिया में तीन वनडे और पांच टी20 खेलने हैं।

टी20 सीरीज का आगाज 29 अक्टूबर से होगा। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वनडे सीरीज में आराम दिया गया है। वह टी20 सीरीज में उतरेंगे। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोटिल होने के कारण भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें एशिया कप 2025 में हैमस्ट्रिंग में समस्या हुई थी।

वह एशिया कप फाइनल में नहीं खेले थे, जिसमें सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम ने पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

विकेटकीपर ऋषभ पंत अनफिट होने के चलते ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जाएंगे। इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हुए पंत एशिया कप में भी नहीं खेले थे।

भारतीय टी20 टीम की बागडोर एक बार फिर सूर्यकुमार संभालेंगे। 22 वर्षीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की टी20 में वापसी हुई है। उन्हें वनडे टीम में भी चुना गया है। उन्होंने अब तक कोई वनडे नहीं खेला।

भारतीय वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल

भारतीय टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।