द इंडियन व्यू

ऑस्ट्रेलियन ओपन : चोट के चलते सेमीफाइनल से हटे नोवाक जोकोविच

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले को 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच ने बीच में ही छोड़कर हट गए हैं। शुक्रवार को सर्बियाई खिलाड़ी ने चोट की वजह से मुकाबले से हटने का फैसला लिया। साभार : गूगल जोकोविच…

Ragwendra P Singh
January 24, 2025
2 min read
ऑस्ट्रेलियन ओपन : चोट के चलते सेमीफाइनल से हटे नोवाक जोकोविच

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले को 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच ने बीच में ही छोड़कर हट गए हैं। शुक्रवार को सर्बियाई खिलाड़ी ने चोट की वजह से मुकाबले से हटने का फैसला लिया।

साभार : गूगल

जोकोविच के हटने से उनके प्रतिद्वंद्वी वर्ल्ड नंबर-2 एलेक्जेंडर ज्वेरेव को वॉकओवर मिल गया और वे पहली बार इस ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंच गए। दूसरा सेमीफाइनल वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर और अमेरिका के बेन शेल्टन के बीच खेला जाएगा।

मेलबर्न के रॉड लेवर एरिना में जोकोविच को पहले सेट में 7-6 से हार मिली। टेनिस के ओलिंपिक चैंपियन जोकोविच ने मेंस सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में बुधवार को तीसरी सीड स्पेन के कार्लोस अल्काराज को 4 सेट तक चले मुकाबले में पिछड़ने के बाद हराया था।

जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन के सबसे सफल मेंस सिंगल्स खिलाड़ी हैं। वे 10 बार यह खिताब जीत चुके हैं। मैच से हटने के बाद मीडिया से बात करते हुए जोकोविच ने कहा, मैंने मसल्स के चोट को संभालने के लिए हर संभव कोशिश की, लेकिन पहला सेट खत्म होने के बाद मुझे और भी ज्यादा दर्द होने लगा और इसे संभालना बहुत मुश्किल हो गया।

जोकोविच के हटने के बाद रॉड लेवर एरिना में मौजूद दर्शकों ने उनके खिलाफ हूटिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद ज्वेरेव ने उनका बचाव किया। ज्वेरेव ने कहा, कृपया आप लोग चोट के कारण बाहर जाने पर किसी खिलाड़ी के खिलाफ हूटिंग न करें। मुझे पता है कि सभी ने टिकटों के लिए पैसे दिए हैं, लेकिन नोवाक ने पिछले 20 सालों में खेल को अपना सब कुछ दिया है।

वर्ल्ड नंबर-2 एलेक्जेंडर ज्वेरेव को पहले ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश है। वे पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे हैं। उन्हें पिछले साल ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में हार मिली थी।

जोकोविच ने अपने करियर में 24 ग्रैंड स्लैम जीते हैं, इनमें सबसे ज्यादा 10 बार उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन पर ही कब्जा किया। जोकोविच ने 7 बार विंबलडन का खिताब भी जीता है। वहीं उनके नाम 4 यूएस ओपन और 3 फ्रेंच ओपन के खिताब भी हैं।

डिफेंडिंग चैंपियन एरिना सबालेंका ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के फाइनल में पहुंच गई हैं। सबालेंका ने लगातार तीसरी बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में जगह बनाई। 25 जनवरी को खिताबी मुकाबले में उनका सामना अमेरिका की मैडिसन कीज से होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।