द इंडियन व्यू

एसीएल की गंभीर चोट, बेनात प्राडोस पूरे सीजन से बाहर

एथलेटिक बिलबाओ को 11 साल बाद चैंपियंस लीग में वापसी से पहले एक बड़ा झटका लगा है। मिडफील्डर बेनात प्राडोस एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट की गंभीर चोट के चलते पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए हैं। साभार : गूगल 24 वर्षीय प्राडोस को…

Ragwendra P Singh
September 16, 2025
2 min read
एसीएल की गंभीर चोट, बेनात प्राडोस पूरे सीजन से बाहर

एथलेटिक बिलबाओ को 11 साल बाद चैंपियंस लीग में वापसी से पहले एक बड़ा झटका लगा है। मिडफील्डर बेनात प्राडोस एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट की गंभीर चोट के चलते पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए हैं।

साभार : गूगल

24 वर्षीय प्राडोस को पिछले सप्ताह ट्रेनिंग सेशन के दौरान अपने बाएं घुटने में चोट लगी थी। क्लब ने पुष्टि की है कि जल्द ही उनकी सर्जरी की तारीख तय की जाएगी और उनकी रिकवरी पर नियमित अपडेट दिए जाएंगे।

क्लब से जारी बयान में कहा गया, "एथलेटिक क्लब की मेडिकल टीम द्वारा किए गए परीक्षणों में पता चला है कि फर्स्ट-टीम खिलाड़ी बेनात प्राडोस को बाएं घुटने में ACL की गंभीर चोट लगी है।"

कोच अर्नेस्टो वाल्वरडे की रणनीति में प्राडोस को मिकेल जौरेगिजार और चोटिल इनिगो रुइज डी गैलारेटा के बाद मिडफील्ड में तीसरी पसंद के तौर पर देखा जा रहा था। उन्हें चैंपियंस लीग, ला लीगा, कोपा डेल रे और स्पेनिश सुपर कप जैसे अहम टूर्नामेंट्स में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद थी।

एथलेटिक क्लब की युवा अकादमी से निकले प्राडोस ने पिछले सीजन कुल 45 मुकाबले खेले थे। मिरांडेस के लिए लोन पर खेलने के बाद वह क्लब में लौटे थे और फिर 33 मैचों में टीम का हिस्सा बने थे।

अब जब टीम मंगलवार को प्रीमियर लीग क्लब आर्सेनल के खिलाफ अपने चैंपियंस लीग अभियान की शुरुआत करने जा रही है, तो वाल्वरडे इस खाली स्थान को भरने के लिए अनुभवी मिकेल वेस्गा और बी-टीम के एलेजांद्रो रेगो पर भरोसा कर सकते हैं। बताते चले कि एथलेटिक क्लब ने पिछली बार चैंपियंस लीग के ग्रुप चरण में 2014/15 सीजन में हिस्सा लिया था।

इससे पहले टीम 1998/99 सीजन में इस प्रतियोगिता में खेल चुकी है। पिछले सीजन में टीम ने यूरोपा लीग के ग्रुप स्टेज में अपने सभी चार घरेलू मुकाबले जीते थे।

इसके बाद नॉकआउट राउंड में उन्होंने घरेलू मैदान पर रोमा को 3-1 और रेंजर्स को 2-0 से हराया था। हालांकि, सेमीफाइनल के पहले चरण में मैनचेस्टर यूनाइटेड ने उन्हें उनके ही मैदान पर 3-0 से हराया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।