द इंडियन व्यू

एसए20 लीग : जीत के साथ डरबन सुपर जाइंट्स के अभियान का अंत

डरबन सुपर जाइंट्स ने एसए20 में अपने अभियान का अंत शनिवार को जोबर्ग सुपर किंग्स के खिलाफ डकवर्थ लुईस पद्धति के तहत 11 रन की जीत के साथ किया। @SA20_League इस हार के बाद जोबर्ग सुपर किंग्स अंक तालिका में चौथे स्थान पर रही…

Ragwendra P Singh
February 2, 2025
2 min read
एसए20 लीग : जीत के साथ डरबन सुपर जाइंट्स के अभियान का अंत

डरबन सुपर जाइंट्स ने एसए20 में अपने अभियान का अंत शनिवार को जोबर्ग सुपर किंग्स के खिलाफ डकवर्थ लुईस पद्धति के तहत 11 रन की जीत के साथ किया।

@SA20_League

इस हार के बाद जोबर्ग सुपर किंग्स अंक तालिका में चौथे स्थान पर रही और बुधवार को होने वाले एलिमिनेटर में तीसरे स्थान पर रहे सनराइजर्स ईस्टर्न केप से भिड़ेगी। सुपर जाइंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हेनरिक क्लासेन की 47 गेंद में छह छक्कों और तीन चौकों से नाबाद 76 रन की पारी से चार विकेट पर 173 रन बनाए।

क्लासेन इस लीग में एक हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने केन विलियमसन (22) के साथ 64 और वियान मुल्डर (नाबाद 30) के साथ 70 रन की अटूट साझेदारी भी की। जोबर्ग सुपर किंग्स ने जब 3.1 ओवर में एक विकेट पर 31 रन बनाए थे तब बारिश आई और खेल दोबारा शुरू होने पर टीम को 16 ओवर में 147 रन का लक्ष्य मिला।

मेजबान टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और डोनोवन फरेरा (30 गेंद में 51 रन) के अर्धशतक के बावजूद टीम नौ विकेट पर 135 रन ही बना सकी। नूर अहमद ने 25 रन देकर तीन जबकि ड्वेन प्रिटोरियस ने नौ रन देकर दो विकेट चटकाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।