एसए20 : एमआई केपटाउन की जीत, बोनस अंक हासिल किया
रेयान रिकेल्टन की विस्फोटक पारी से एमआई केपटाउन ने एसए20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में डरबन सुपर जाइंट्स को सात विकेट से हराकर बोनस अंक हासिल किया। SA20 सुपर जाइंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट 24 रन पर…

रेयान रिकेल्टन की विस्फोटक पारी से एमआई केपटाउन ने एसए20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में डरबन सुपर जाइंट्स को सात विकेट से हराकर बोनस अंक हासिल किया।

सुपर जाइंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट 24 रन पर गंवा दिए लेकिन इसके बाद हेनरिक क्लासेन (43 गेंदों पर 66 रन) और केन विलियमसन (44 गेंदों पर नाबाद 56) की अर्धशतकीय पारियों से उसने छह विकेट पर 149 रन बनाए।
एमआई केपटाउन की टीम ने हालांकि 14.5 ओवर में तीन विकेट पर 154 रन बनाकर जीत दर्ज की। रिकेल्टन ने 41 गेंद पर 63 रन बनाए जिसमें तीन चौके और छह छक्के हैं। उन्होंने अपने सलामी जोड़ीदार रासी वान डेर डुसेन (18 गेंदों पर 24) के साथ पहले विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी करके अपनी टीम को आक्रामक शुरूआत दिलाई।
इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस (16 गेंदों पर नाबाद 26) और जॉर्ज लिंडे (आठ गेंदों पर नाबाद 29) ने एमआई केपटाउन को 5.1 ओवर शेष रहते हुए जीत दिलाई। लिंडे ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस के एक ओवर में चार छक्के लगाकर मैच को जल्दी समाप्त कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
