एसए20 : जॉबर्ग सुपर किंग्स की जीत, बोनस अंक हासिल किया
तेज गेंदबाज लुथो सिपामला और हार्डस विजोएन की शानदार गेंदबाजी से जॉबर्ग सुपर किंग्स ने एसए20 मैच में सनराइजर्स ईस्टर्न केप को नौ विकेट से हराकर बोनस अंक हासिल किया। सिपामला ने तीन ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट और विजोएन…

तेज गेंदबाज लुथो सिपामला और हार्डस विजोएन की शानदार गेंदबाजी से जॉबर्ग सुपर किंग्स ने एसए20 मैच में सनराइजर्स ईस्टर्न केप को नौ विकेट से हराकर बोनस अंक हासिल किया। सिपामला ने तीन ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट और विजोएन ने चार ओवर में 24 रन देकर चार विकेट लिए। इन दोनों की घातक गेंदबाजी से सनराइजर्स की टीम 19 ओवर में 118 रन पर ढेर हुई।

सुपर किंग्स ने केवल 14 ओवर में एक विकेट पर 119 रन बनाकर जीत हासिल की। डेवोन कॉनवे (56 गेंदों पर नाबाद 76 रन) और विहान लुबे (17 गेंदों पर नाबाद 25 रन) ने छह ओवर शेष रहते अपनी टीम को जीत दिलाई। सुपर किंग्स के कप्तान फाफ डुप्लेसी का यह टी20 में 400वां मैच था। वह केवल 15 रन बना पाए लेकिन उनकी टीम ने शानदार जीत दर्ज करके इसे यादगार बना दिया।
गत चैंपियन सनराइजर्स का आगाज अच्छा नहीं रहा और एक समय उसका स्कोर चार विकेट पर 17 रन था। डेविड बेडिंगहैम (48) और ट्रिस्टन स्टब्स (37) ने 57 रन की साझेदारी करके टीम का स्कोर तिहरे अंक में पहुंचाया।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
