एसए 20 लीग : सनराइजर्स ईस्टर्न केप के खिलाफ डरबन सुपर जाइंट्स की हार
एसए 20 लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने डरबन सुपर जाइंट्स को छह विकेट से हराकर प्लेआफ में जगह बनाई। लगातार तीन हार के बाद पिछले दो बार की चैम्पियन टीम ने जीत की राह पर लौटते हुए शानदार प्रदर्शन किया। पिछले सत्र में…

एसए 20 लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने डरबन सुपर जाइंट्स को छह विकेट से हराकर प्लेआफ में जगह बनाई। लगातार तीन हार के बाद पिछले दो बार की चैम्पियन टीम ने जीत की राह पर लौटते हुए शानदार प्रदर्शन किया। पिछले सत्र में सर्वाधिक विकेट लेने वाले मार्को जानसेन ने नयी गेंद संभालते हुए 23 रन देकर दो विकेट चटकाये।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन ने उनका बखूबी साथ निभाते हुए 19 रन देकर दो और बायें हाथ के स्पिनर लियाम डॉसन ने 11 रन देकर दो विकेट लिये। ओटनील बार्टमैन को 30 रन देकर दो विकेट मिले। डरबन की टीम आठ विकेट पर 115 रन ही बना सकी।
न्यूजीलैंड के केन विलियमसन ने 45 गेंद में 42 रन बनाये जबकि नवीनुल हक ने 15 गेंद में नाबाद 30 रन की पारी खेली। इसके बाद सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने छह विकेट और 28 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
डेविड बेडिंघम ने 39 रन बनाये जबकि जोर्डन हेरमेन ने 23 रन की पारी खेली। कप्तान एडेन माक्ररम ने 20 गेंद में नाबाद 31 रन बनाये। उन्होंने स्क्वेयर लेग में छक्का लगाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
