एसए 20 : डरबन सुपर जाइंट्स को हराकर पार्ल रॉयल्स शीर्ष स्थान पर
एसए 20 के तीसरे सत्र में पार्ल रॉयल्स ने डरबन सुपर जाइंट्स को पांच विकेट से हराकर शीर्ष स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। रॉयल्स के अब 20 अंक है और प्लेआफ के लिये क्वालीफाई करने वाली वह पहली टीम बनने के करीब है।…

एसए 20 के तीसरे सत्र में पार्ल रॉयल्स ने डरबन सुपर जाइंट्स को पांच विकेट से हराकर शीर्ष स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। रॉयल्स के अब 20 अंक है और प्लेआफ के लिये क्वालीफाई करने वाली वह पहली टीम बनने के करीब है।

दूसरी ओर सुपर जाइंट्स आठ अंक लेकर तालिका में नीचे है और तीन लीग मैच बाकी रहते अब उसका क्वालीफाई करना मुश्किल है। लांस क्लूजनर की टीम अगर बाकी सारे मैच एक बोनस अंक के साथ भी जीतती है तो उसके अधिकतम 23 अंक होंगे।
यह मैच अफगानिस्तान के स्पिनरों के बीच का मुकाबला भी था जिसमें रॉयल्स के लिये मुजीबुर रहमान और सुपर जाइंट्स के लिये नूर अहमद खेल रहे थे। मुजीब के दो विकेट से रॉयल्स ने सुपर जाइंट्स को सात विकेट पर 142 रन पर रोक दिया। सुपर जाइंट्स के लिये मैथ्यू ब्रीज्के (25) और क्विंटोन डिकॉक (43) ने पहले विकेट के लिये 62 रन की साझेदारी की।
मुजीब ने हेनरिच क्लासेन को दो रन पर आउट करके बीच के ओवरों में रनगति पर अंकुश लगाया। हरफनमौला वियान मूल्डर (24) और जोन जोन स्मट्स (32) ने कोशिश की लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बना सके। रॉयल्स के लिये रूबिन हेर्नान ने 22 गेंद में 44 रन बनाये। स्पिनर नूर अहमद एक ही विकेट ले सके जो हेर्नान का था। मिचेल वान बूरेन ने भी 44 रन की पारी खेली।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
