द इंडियन व्यू

एश्ले गार्डनर के 65 रन, गेंदबाजों का जलवा : गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्ज को हराया

कप्तान एश्ले गार्डनर (65 रन), अनुष्का शर्मा (44) और सोफी डिवाइन (38) के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से गुजरात जायंट्स महिला ने शनिवार को वूमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे मैच में यूपी वॉरियर्ज महिला को 10 रनों से हराया।…

Ragwendra P Singh
January 10, 2026
3 min read
एश्ले गार्डनर के 65 रन, गेंदबाजों का जलवा : गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्ज को हराया

कप्तान एश्ले गार्डनर (65 रन), अनुष्का शर्मा (44) और सोफी डिवाइन (38) के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से गुजरात जायंट्स महिला ने शनिवार को वूमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे मैच में यूपी वॉरियर्ज महिला को 10 रनों से हराया।

208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी वॉरियर्ज महिला की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में किरण नवगिरे (एक) का विकेट गंवा दिया। उन्हें रेणुका सिंह ने बोल्ड आउट किया। इसके बाद कप्तान मेग लेनिंग और फीबी लिचफील्ड की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 70 रन जोड़े।

नौवें ओवर में जॉर्जिया वेयरहम ने लेनिंग (30) और हरलीन देओल को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया। अगले ही ओवर में रेणुका सिंह ने दीप्ति शर्मा (एक) को अपनी ही गेंद कैच आउट कर गुजरात जायंट्स को चौथी सफलता दिलाई।

पांचवें विकेट के रूप में श्वेता सहरावत 25 रन बनाकर आउट हुई। 16वें ओवर में सोफी डिवाइन ने फीबी लिचफील्ड को आउटकर गुजरात जायंट्स को छठी सफलता दिलाई। फीबी लिचफील्ड ने 78 रनों की पारी खेली। 18वें ओवर में एश्ले गार्डनर ने डिएंड्रा डॉटिन (12) को आउट किया।

AFP/Getty Images

सोफी एकल्सटन (11) आठवें विकेट के रूप में आउट हुई। यूपी वॉरियर्ज महिला टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 197 रन ही बना सकी और 10 रनों से मुकाबला हार गई।

सोभना आशा ने नाबाद 27 रन बनाए। गुजरात जायंट्स महिला के लिए रेणुका सिंह, सोफी डिवाइन और जॉर्जिया वेयरहम ने दो-दो विकेट लिये। एश्ले गार्डनर और राजेश्वरी गायकवाड़ ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां यूपी वॉरियर्ज महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स महिला के लिए बेथ मूनी और सोफी डिवाइन की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े।

सोफी एकल्सटोन ने बेथ मूनी (13) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद अनुष्का शर्मा और कप्तान एश्ले गार्डनर की जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी। 17वें ओवर में डिएंड्रा डॉटिन ने अनुष्का शर्मा (44 रन) को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया।

गुजरात जायंट्स का चौथा विकेट 18वें ओवर में एश्ले गार्डनर के रूप में गिरा। उन्हें सोफी एकल्सटोन ने बोल्ड आउट किया। एश्ले गार्डनर ने 65 रनों की पारी खेली। गुजरात जायंट्स् ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 207 रनों का स्कोर खड़ा किया।

जॉर्जिया वेयरहम (27) और भारती फूलमाली 14 रन बनाकर नाबाद रही। यूपी वॉरियर्ज के लिए सोफी एकल्सटोन ने दो विकेट लिये। डिएंड्रा डॉटिन, शिखा पांडे ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

काधे-बंथिया की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में बनाई जगह

भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया की जोड़ी ने एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ जीतकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027' में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।

आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब

उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।