द इंडियन व्यू

एशेज सीरीज : पहले दिन 19 बल्लेबाज आउट, ऑस्ट्रेलिया 19 रन पीछे

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का पहला टेस्ट का पहला दिन बेहद रोमांचक रहा। मैदान पर क्रिकेट प्रेमियों को जबरदस्त नाटकीयता देखने को मिली, जिसमें कुल 19 विकेट गिरे। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए…

Ragwendra P Singh
November 21, 2025
2 min read
एशेज सीरीज : पहले दिन 19 बल्लेबाज आउट, ऑस्ट्रेलिया 19 रन पीछे

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का पहला टेस्ट का पहला दिन बेहद रोमांचक रहा। मैदान पर क्रिकेट प्रेमियों को जबरदस्त नाटकीयता देखने को मिली, जिसमें कुल 19 विकेट गिरे। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तेज पिच पर संघर्ष करती दिखी और 172 रन पर ऑलआउट हो गई।

ऑस्ट्रेलिया फिलहाल इंग्लैंड से 49 रन पीछे है, शुरुआती झटके बड़े थे — छठी गेंद पर ही जैक क्रॉली बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद टीम ने अपने शुरुआती तीन विकेट 39 रन तक गंवा दिए।

इंग्लैंड के बल्लेबाजों में ओली पोप ने हैरी ब्रूक के साथ चौथे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी कर टीम को संघर्षपूर्ण बढ़त दी। पोप 46 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ब्रूक ने बेन स्टोक्स और जेमी स्मिथ के साथ महत्वपूर्ण साझेदारियां निभाईं। ब्रूक ने 52 रन की पारी खेली, जबकि जेमी स्मिथ ने 33 रन जोड़कर टीम का स्कोर थोड़ा संभाला।

@ICC

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क ने धमाका किया। उन्होंने 7 विकेट लेकर इंग्लैंड को संघर्षपूर्ण स्थिति में ढकेल दिया। ब्रेंडन डोगेट ने 2 विकेट लिए और कैमरून ग्रीन ने शेष 1 विकेट हासिल किया। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने भी इंग्लैंड को आसान नहीं होने दिया।

पहले दिन के अंत तक 39 ओवर में 123 रन पर 9 विकेट गंवा चुके थे। सलामी बल्लेबाज जैक वेदरलैंड शून्य पर ही लौट गए। कप्तान स्टीव स्मिथ ने मार्नस लाबुशेन के साथ 28 रन की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन लाबुशेन केवल 9 रन ही बना पाए।

ट्रेविस हेड ने कैमरून ग्रीन के साथ पांचवें विकेट के लिए 45 रन की अहम साझेदारी निभाई, जिसमें हेड ने 21 रन जोड़े। ऑस्ट्रेलियाई पारी में एलेक्स कैरी ने सर्वाधिक 26 रन बनाए, जबकि कैमरून ग्रीन ने 24 रन जोड़कर टीम का संघर्ष जारी रखा। दिन की समाप्ति तक नाथन लियोन (3) और ब्रेंडन डोगेट (0) नाबाद थे।

इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स ने जबरदस्त प्रतिकार किया और 5 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम को दबाव में डाल दिया। जोफ्रा आर्चर और ब्रायडेन कार्स ने 2-2 विकेट लेकर मैच को और रोमांचक बना दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।